{"_id":"5a96d4004f1c1bbb218b57d6","slug":"chidambaram-s-son-had-already-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम को बेटे की गिरफ्तारी का पहले ही हो गया था अंदेशा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चिदंबरम को बेटे की गिरफ्तारी का पहले ही हो गया था अंदेशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को बेटे कार्ति की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी का अंदेशा पहले से ही था। इसी वजह से उन्होंने पिछले ही हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आईएनएक्स मीडिया और एयरसेल-मैक्सिस मामलों की जांच को राजनीति से प्रेरित बताते हुए संरक्षण की अपील की थी।
चिदंबरम ने याचिका में कहा था कि इन मामलों में सीबीआई और ईडी द्वारा बेटे को समन भेजने और छापेमारी की कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। अपनी याचिका में उन्होंने यह भी कहा था कि वास्तव में जांच एजेंसियों का मुख्य निशाना वह हैं।
उन्होंने सीबीआई और ईडी की जांच को गैरकानूनी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से जांच पर रोक लगाने की मांग की है। उनकी याचिका की सुनवाई पर अभी सुप्रीम कोर्ट में तारीख तय नहीं हुई है। इससे पहले ही सीबीआई ने बेटे कार्ति को गिरफ्तार कर लिया। होली की छुट्टी के चलते उनकी याचिका पर अगले हफ्ते ही सुनवाई की उम्मीद है।