फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram attacked BJP and Tripura CM Saha Appreciated PM modi leadership on By poll result

By poll: चिदंबरम बोले- भाजपा और उसका धनबल अपराजेय नहीं, साहा ने कहा- फूट डालने की राजनीति के खिलाफ मिली जीत

Sat, 09 Sep 2023 06:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Sep 2023 06:28 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की धूपगुड़ी सीट पर विजय को लोगों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि धूपगुड़ी की विजय बड़ी जीत है। यह सीट भाजपा के पास थी। यह इंडिया की बड़ी जीत है।

विज्ञापन
Chidambaram attacked BJP and Tripura CM Saha Appreciated PM modi leadership on By poll result
File Photo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज की खबर शिखर सम्मेलन के लिए जी-20 नेताओं के आगमन की नहीं है, बल्कि घोषित सात उपचुनावों के समग्र परिणाम की है। इसमें स्पष्ट तौर से विजेता इंडिया है। इंडिया ने भाजपा को 4-3 से हरा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिपुरा में दो और उत्तराखंड में एक सीट जीती, लेकिन उसे केरल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हार मिली। भाजपा और उसका धनबल अपराजेय नहीं है। आज के नतीजे इंडिया गठबंधन की सफलता का शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन


ममता ने कहा-इंडिया की बड़ी जीत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की धूपगुड़ी सीट पर विजय को लोगों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि धूपगुड़ी की विजय बड़ी जीत है। यह सीट भाजपा के पास थी। यह ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि वह उपचुनावों में भाजपा को हराने वाले लोगों को बधाई देती हैं। भाजपा 5 सितंबर को हुई सात सीटों के उपचुनाव में से चार पर हारी है। यह इंडिया की बड़ी जीत है। वह चाहती हैं कि लोग ऐसे फैसले आगे भी लेते रहें।
विज्ञापन


भाजपा पर भरोसा : साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि उपचुनावों में हमें ऐसी जीत मिलेगी। हमें यह जीत फूट डालने की राजनीति के खिलाफ मिली है। वोटों के अंतर से पता चल रहा है कि लोगों का हमारी पार्टी पर कितना भरोसा है। ये परिणाम एक दिशा दिखाती है। ये त्रिपुरा के लिए बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम सीएम ने कहा- पीएम मोदी की नीतियों की जीत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर भरोसा बनाए रखने के लिए त्रिपुरा के मतदाताओं के प्रति आभार। दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की भारी अंतर से जीत सुखद है।


माकपा- चुनाव में धांधली, दोबारा कराए जाएं
माकपा ने त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। भाजपा की जीत पर सवाल उठाते हुए पार्टी ने इन दोनों सीटों पर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed