फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chidambaram appeal to pm narendra modi for a lockdown due to corona

कोरोना से निपटने के लिए सब कुछ बंद किया जाए: चिदंबरम

Fri, 20 Mar 2020 01:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 20 Mar 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
chidambaram appeal to pm narendra modi for a lockdown due to corona
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंद की मांग की है। पी चिदंबरम ने कहा कि कड़े सामाजिक और आर्थिक फैसले लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहरों और नगरों में सब कुछ बंद करने की अपील की है। 

विज्ञापन


पी चिंदबरम ने ट्वीट कर कहा, 'मैने प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं का समर्थन किया, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि प्रधानमंत्री के पास कड़े सामाजिक और आर्थिक कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।'
विज्ञापन


पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने आगे कहा, 'भारत और विश्व में घटनाक्रमों की समीक्षा करने के बाद मुझे यकीन है कि नगरों और शहरों में दो-चार हफ्ते तक सब कुछ बंद करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में आगे जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के संबोधन से यह आभास हुआ कि वह अभी स्थिति को परख रहे हैं। उन्हें साहसिक ढंग से कदम उठाना चाहिए। कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध सिर्फ नैतिक साधनों से नहीं लड़ा जा सकता है।


इसके अलावा चिदंबरम ने कहा कि आईसीएमआर का कहना है कि यह बीमारी अभी दूसरे चरण में है और यही कदम उठाने का समय है। इस समय को बिना निर्णायक कदम के नहीं बीतने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed