फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Why is Congress not declaring candidates won seats in Naxalite affected areas?

Chhattisgarh: नक्सली इलाकों की सीटों पर क्यों उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही कांग्रेस? ये चेहरे हैं दावेदार

Wed, 13 Mar 2024 08:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Mar 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि नाम तय करने वाली उप समिति की बैठक एक या दो दिन में होने जा रही है। इसमें बची हुई सीटों पर नाम तय हो जाएंगे। इनमें से अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की हैं...
loader
Chhattisgarh: Why is Congress not declaring candidates won seats in Naxalite affected areas?
Chhattisgarh: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने जहां भाजपा ने छत्तीसगढ़ के सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि कांग्रेस ने अभी भी पांच सीटों पर नामों का फैसला नहीं किया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि नाम तय करने वाली उप समिति की बैठक एक या दो दिन में होने जा रही है। इसमें बची हुई सीटों पर नाम तय हो जाएंगे। इनमें से अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की हैं।

बस्तर से कवासी लखमा का नाम सबसे आगे है। जबकि पैनल में हरीख लखमा और दीपक बैज का नाम भी है। इस सीट के लिए कोंटा विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने हरीश लखमा को भी प्रत्याशी बनाने का समर्थन किया था। लेकिन बात नहीं बनी। बस्तर में कवासी लखमा का अच्छा खासा दबदबा है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें नाराज नहीं करेगी। 2019 में इस सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पिछला चुनाव जीतकर सांसद बने थे। बस्तर सीट से भाजपा ने महेश कश्यप को मैदान में उतारा है।

बिलासपुर सीट से विष्णु यादव का नाम पहले पायदान पर है। देवेंद्र यादव दूसरे नंबर है। इस सीट पर कांग्रेस जातिगत समीकरण तय करते हुए उम्मीदवार तय करेगी। पार्टी पहली सूची में ओबीसी समुदाय के दो बड़े समाज साहू और कुर्मी को समाज को टिकट दे चुकी है। ऐसे में पार्टी इस सीट पर यादव समाज को टिकट दे सकती हैं। भाजपा ने इस सीट से तोखन साहू को उम्मीदवार बनाया है।

कांकेर से दीपक बैज का नाम तय हो सकता है। जबकि पैनल में बीरेश ठाकुर और मोहन मरकाम नाम भी है। रायगढ़ सीट से जयमाला सिंह, लालजीत सिंह और चक्रधर सिदार का नाम है। सरगुजा सीट लोकसभा सीट से महिला उम्मीदवार शशि सिंह और मधु सिंह का नाम है। शशि सिंह राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत की सदस्य हैं। वे प्रदेश के आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं। वे कई दिनों से इस क्षेत्र में सक्रिय है। कांग्रेस राज्य की 11 सीटों महिला प्रत्याशियों का समीकरण साधने के लिए शशि सिंह और मधु सिंह को उम्मीदवार दे सकती है। कांग्रेस के लिए इस समय बहुत कमजोर सीट है। भाजपा ने यहां से चिंतामणि महाराज को उम्मीदवार बनाया हैं। चिंतामणि पहले कांग्रेस में थे।

कांग्रेस ने इससे पहले पहली सूची आठ मार्च को जारी की थी। इसमें 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। पार्टी ने 11 में से 6 प्रत्याशी घोषित किए थे। इनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत दो पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक और कोरबा के सांसद को टिकट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed