{"_id":"5b6d3f704f1c1bee748b8e8a","slug":"chhattisgarh-naxalites-taking-revenge-by-blowing-fire-on-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: साथियों के मारे जाने का ट्रक फूंक कर बदला ले रहे नक्सली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़: साथियों के मारे जाने का ट्रक फूंक कर बदला ले रहे नक्सली
भाषा, रायपुर
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के एक समूह ने आज सुबह पांच खाली ट्रकों को कथित रूप से जला दिया। पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा में नक्सली पिछले तीन दिन में पांच ट्रकों और दो यात्री बसों सहित कम से कम नौ वाहन जला चुके हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि छह अगस्त को सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 15 नक्सलियों के मारे जाने के बाद बदले की कार्रवाई के तहत यह आगजनी की जा रही है।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के अवर पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने पीटीआई को बताया कि सूचना के मुताबिक हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह बछेली में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय तड़के पहुंचा। वहां कई ट्रक खड़े थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, नक्सलियों ने ट्रक चालकों से वहां से भागने को कहा और खुद फरार होने से पहले पांच खाली ट्रकों को आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।