फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh Naxal Attack Amit Shah Talked to Bhupesh Baghel assured all possible help Know All about it

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने की भूपेश बघेल से बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

Wed, 26 Apr 2023 04:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Apr 2023 04:39 PM IST
सार

सीएम बघेल ने बताया कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Attack Amit Shah Talked to Bhupesh Baghel assured all possible help Know All about it
Amit Shah, Bhupesh Baghel - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को एक नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। आईईडी धमाके में एक नागरिक के भी मारे जाने की खबर है। सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ CM को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 6 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत
विज्ञापन


शाह ने कही यह बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए कायरतापूर्ण हमले से क्षुब्ध हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं: बघेल
इससे पहले सीएम बघेल ने बताया कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
 


ऑपरेशन कर लौट रहे थे जवान
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी आई थी, जिसके बाद DRG के जवान वहां पहुंचे थे। वह ऑपरेशन कर लौट रहे थे कि तभी IED की चपेट में उनका वाहन आया। घटना में 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। हमने और बल को भेज दिया है। पिछले 4 वर्षों में नक्सलियों का 60% मूवमेंट कम हुआ है।

यह भी पढ़ें- Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में हुए 13 बड़े नक्सली हमले, जिसमें जवानों की शहादत से धान का कटोरा हुआ लाल

राहत और बचाव कार्य जारी
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DRG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed