{"_id":"6613e5d584461da5fc095530","slug":"chhattisgarh-navratri-pm-modi-amit-shah-yogi-adityanath-lok-sabha-election-2024-temple-news-and-updates-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नवरात्र में जलेगी मोदी, शाह और योगी के नाम की जोत, इस देवी मंदिर में आखिर कौन करवा रहा ये पूजा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chhattisgarh: नवरात्र में जलेगी मोदी, शाह और योगी के नाम की जोत, इस देवी मंदिर में आखिर कौन करवा रहा ये पूजा?
Mon, 08 Apr 2024 06:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 08 Apr 2024 06:10 PM IST
सार
मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने अमर उजाला को बताया कि चैत्र नवरात्र पर्व की शुरुआत नौ अप्रैल से हो रही है, इसे लेकर मंदिर समिति फिलहाल जोरों से तैयारियां कर रही है। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के धमतरी मे मां विंध्यवासिनी मंदिर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को देशभर के कई शक्तिपीठ में पूजा-हवन के नौ दिनी अनुष्ठान भी शुरू हो जाएंगे। इसी तरह छत्तीसगढ़ के धमतरी की विख्यात मां विंध्यवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। यहां हर साल देश-विदेश के श्रद्धालु जोत जलाते हैं, लेकिन इस बार के चैत्र नवरात्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम जोत जलाने के लिए एक गुमनाम शख्स ने राशि जमा कराकर पंजीयन कराया है, जो शहर व आसपास क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने अमर उजाला को बताया कि चैत्र नवरात्र पर्व की शुरुआत नौ अप्रैल से हो रही है, इसे लेकर मंदिर समिति फिलहाल जोरों से तैयारियां कर रही है। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सभी प्रकार की सजावटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी मंदिर में इस साल चैत्र नवरात्र पर्व में जोत जलाने के लिए सात अप्रैल तक कुल 1108 श्रद्धालुओं ने राशि जमा कर पंजीयन कराया है। इन्हीं में से एक गुमनाम श्रद्धालु ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के गृह मंत्री अमित शाह के नाम से जोत जलाने के लिए पंजीयन करा लिया है।
आमतौर पर श्रद्धालु जोत जलाने के लिए अपना नाम और पता अवश्य लिखाते हैं, लेकिन इस श्रद्धालु ने अपनी कोई जानकारी नहीं दी है। पंजीयन के लिए मंदिर समिति ने जोत का नंबर भी जारी कर चुका है। समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि आमतौर पर यहां हर नवरात्रि में वीआईपी लोगों के नाम से जोत जलाई जाती है। लेकिन पहली बार यहां देश के प्रसिद्ध वीआइपी के नाम से जोत जलने की चर्चा शहर और आसपास क्षेत्र में जमकर हो रही है। ये तीनों जोत की सजावट भी आकर्षण का केंद्र हो सकती है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ सकती है।