{"_id":"62fb8d08d6a52776e33f62ab","slug":"chhattisgarh-jp-nadda-amit-shah-chhattisgarh-visit-to-gauge-the-pulse-of-bjp-will-fill-enthusiasm-among-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भाजपा की वापसी की नब्ज टटोलने छत्तीसगढ़ जाएंगे नड्डा-शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chhattisgarh: भाजपा की वापसी की नब्ज टटोलने छत्तीसगढ़ जाएंगे नड्डा-शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अमित शाह और जेपी नड्डा
- फोटो :
पीटीआई
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भले ही 2023 में चुनाव होने है, लेकिन भाजपा ने राज्य में तैयारियां शुरु कर दी हैं। रायपुर का जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दौरा करेंगे। अगस्त के अंतिम सप्ताह में नड्डा और सितंबर के शुरुआती सप्ताह में शाह के कार्यक्रम तय हैं। दोनों ही नेताओं के आने का मकसद एक है, प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी की स्थिति को टटोलना। हालांकि, भाजपा संगठन दोनों के दौरों को एक सामान्य प्रक्रिया बता रहा है।
चुनाव की तैयारियों को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में भाजपा की स्थिति का जायजा लेने खुद पहुंच रहे हैं। नड्डा अपने प्रवास के दौरान प्रदेश स्तर के आला नेताओं से तो मिलेंगे। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ शाह अपने दौरे के दौरान मोदी सरकार के अब तक के कामकाज के प्रचार और प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे अलग अलग समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने मीडिया को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा तय है। वे 26-27 या 27-28 अगस्त को आ सकते हैं। वे प्रदेश में दो दिन प्रवास करेंगे। इसमें वो बूथ में जाएंगे, मंडल स्तर तक जाएंगे, जिले में जाएंगे और प्रदेश के कोर ग्रुप से बात करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम निर्धारित है। वे समाज के सभी वर्गों के साथ बात करेंगे। विकास की गौरवशाली यात्रा जो मोदी जी के नेतृत्व में देश ने देखी है, जो परिवर्तन आया उस पर वो बात करेंगे। प्रदेश के आकांक्षी जिलों पर काम किया गया। इस पर अमित शाह चर्चा करेंगे।
अमर उजाला से बातचीत में प्रदेश के नेताओं ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमित शाह साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति को देखने के लिए रायपुर आ रहे है। दोनों नेताओं के प्रवास को देखते हुए प्रदेश के सभी मोर्चों को भी अपनी रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए है। इसके अलावा दोनों नेता संघ के नेताओं से भी चर्चा करेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं कैसे प्रदेश के लोगों तक कैसे पहुंच रही है, इसकी समीक्षा भी गृहमंत्री शाह करेंगे। हाल ही में आकांक्षी जिलों के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई है। अमित शाह इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र की योजनाओं के प्रभाव का आकलन करेंगे। शाह ये भी देखेंगे कि केंद्र की योजनाओं के जरिए लोग भाजपा से खुद को कनेक्ट कर पाए या नहीं।
बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि संगठन में व्यापक परिवर्तन होना है। इस परिवर्तन में पंद्रह बरस की सत्ता के सीधे हिस्सेदार रहे शायद कुछ लोग ही इस परिवर्तन से बच पाएंगे। पार्टी संगठन में तीसरी और चौथी पंक्ति को आगे लाने की कवायद में है। संगठन प्रभारी बनाए गए अजय जामवाल जल्द प्रदेश के दौरे पर भी निकलेंगे। क्योंकि संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए नए चेहरों की तलाश का जिम्मा भी अजय जामवाल के पास ही है।