{"_id":"687901c63c001ea8520cb710","slug":"chhattisgarh-hoisted-the-flag-in-cleanliness-survey-bilha-nagar-panchayat-stood-first-in-the-country-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम: बिल्हा नगर पंचायत देश में प्रथम, बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम: बिल्हा नगर पंचायत देश में प्रथम, बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा
Thu, 17 Jul 2025 07:29 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:29 PM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को प्रेसिडेंट्स अवार्ड प्रदान किया गया है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम को तीन लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी स्वच्छता उपलब्धियों से देशभर में गौरव हासिल किया। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के सात नगरीय निकायों को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह स्थानीय निकायों, नगर प्रशासन और नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले वर्षों में और भी अधिक निकाय इस सूची में शामिल होंगे।वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कारों प्राप्त करने के लिये सातों नगरीय निकायों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा स्थानीय निकायों द्वारा लगातार किए जा रहे इसी संगठित प्रयासों का यह परिणाम है।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को प्रेसिडेंट्स अवार्ड प्रदान किया गया है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम को तीन लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं, कुम्हारी नगर पालिका को 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तृतीय तथा बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त, रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर का अवार्ड केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस वर्ष सुपर स्वच्छता लीग (एसएसएल) नामक एक विशेष श्रेणी की शुरुआत की गई है। इस लीग में वे शहर शामिल किए गए हैं, जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में अपनी संबंधित जनसंख्या श्रेणी में शीर्ष 20 में बने हुए हैं। इस नवीन श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों– अंबिकापुर नगर निगम (50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी), पाटन नगर पंचायत तथा बिश्रामपुर नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी) को सुपर स्वच्छ लीग सम्मान प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में नगर निगम अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, नगर निगम रायपुर महापौर नीलम चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजु एस, संचालक रिमिजियुस एक्का, सूडा के मिशन डायरेक्टर शशांक पांडे, सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न शहरों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।