फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chhattisgarh Govt Refuses to Reduce on VAT on petrol diesel

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने से किया इंकार, नहीं मानी केंद्र सरकार की सलाह

Tue, 10 Oct 2017 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 10 Oct 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Govt Refuses to Reduce on VAT on petrol diesel
रमन सिंह
छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार की सलाह को नकारते हुए वैल्यू एडिड टैक्स (VAT) की दरों में कमी करने से मना कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा कहा गया है कि उनके राज्य में डीजल-पेट्रोल पर लगा VAT पहले से बाकी राज्यों के मुकाबले कम है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ केंद्र सरकार की बात पर अमल करते हुए गुजरात सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर तीन रुपए तक वैट घटा दिया है। इससे पेट्रोल-डीजल दोनों वहां सस्ते हो जाएंगे। बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: पेट्रोलियम डीलरों की 13 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल, बंद रहेंगे 54,000 पेट्रोल पंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में पहली बार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी और राज्य सरकारों को कहा था कि लोगों को राहत देने के लिए वे वैट को कम करें।

तब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि कटौती लोगों को राहत देने के लिए है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकारों से पांच प्रतिशत वेट कम करने के लिए कहा था। प्रधान ने कहा था कि लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार 26,000 करोड़ रुपए का वहन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed