फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Elections: ticket given to those close to TS Singh deo in the second list of Congress

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची में टीएस सिंहदेव के करीबियों को तवज्जो, 10 विधायकों का कटा टिकट

Wed, 18 Oct 2023 08:17 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 18 Oct 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 83 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का खुलासा कर दिया है, जबकि भाजपा की ओर से 86 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा चुका है...
loader
Chhattisgarh Elections: ticket given to those close to TS Singh deo in the second list of Congress
Chhattisgarh Election - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 53 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। सात सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों का एलान बाकी है। दूसरी सूची में 17 नए चेहरे हैं, वहीं 10 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इस लिस्ट में 14 एसटी वर्ग के उम्मीदवार और 6 एससी वर्ग के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले 15 अक्तूबर को पार्टी ने पहली सूची जारी की थी, जिसमें 30 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 83 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का खुलासा कर दिया है, जबकि भाजपा की ओर से 86 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा चुका है।

प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट से रामानुजगंज से वर्तमान कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट काट दिया गया हैं। उनकी जगह पर अंबिकापुर के महापौर अजय तिर्की को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। तिर्की प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं। खास बात है कि 2013 और 2018 में भी बृहस्पति सिंह विधायक रह चुके हैं। भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है। जबकि धरसींवा से वर्तमान विधायक अनीता शर्मा का टिकट कट गया है। बिलासपुर शैलेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने जगदलपुर के पूर्व महापौर जतिन जायसवाल को जगदलपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। ये भी टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं। भाजपा ने भी इस सीट पर पूर्व महापौर किरण देव को मैदान में उतारा है। अनारक्षित सीट पर पर चुनावी जंग दो पूर्व महापौर के बीच होगी।

कांग्रेस ने इस लिस्ट में दुर्ग शहर से अपने कद्दावर दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को टिकट दिया है। अरुण वोरा दूसरी बार में मैदान में उतरेंगे। मोतीलाल संयुक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

दूसरी सूची जारी होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी हुई है। सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। 90 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। नतीजे दिसंबर महीने की 3 तारीख को घोषित किए जाएंगे।

किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से गुलाब सिंह कमरो, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रमेश सिंह, प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से खेलसाय सिंह, भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पारसनाथ राजवाड़े, रामानुजन की विधानसभा क्षेत्र से अजय तिर्की, प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से राजकुमारी मरावी, सामरी विधानसभा क्षेत्र से विजय पैकरा, लंड्रा विधानसभा क्षेत्र से डॉ प्रीतम राम, जशपुर विधानसभा क्षेत्र से विनय कुमार भगत, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से यूडी मिंज, पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से राम पुकार सिंह, लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से विद्यंती सिदार, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश नायक को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed