{"_id":"61c2224ecd2f244378215a24","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-meets-rahul-gandhi-discusses-up-poll-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी तेज: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, हुई यूपी चुनाव पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तैयारी तेज: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, हुई यूपी चुनाव पर चर्चा
Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
सार
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ में कैबिनेट फेरबदल के मुद्दे पर भी राहुल गांधी के साथ चर्चा हुई।
विज्ञापन
राहुल गांधी और भूपेश बघेल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुकी है। वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल को आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। उन्होंने राहुल गांधी के साथ चुनाव के लिए लड़ाई की तैयारी में पार्टी के रोडमैप और चुनावी तैयारियों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की भागीदारी पर चर्चा की।
विज्ञापन
वहीं सीएम बघेल के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में कैबिनेट फेरबदल के मुद्दे पर भी गांधी के साथ चर्चा की गई है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को मौका देने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल बघेल गांधी से मुलाकात के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए और उनके राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।