फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhattisgarh cm bhupesh baghel asked for 15 thousand crores spent in naxal operation read this important news

केंद्र सरकार: छत्तीसगढ़ सीएम ने नक्सल ऑपरेशन में खर्च किए गए 15 हजार करोड़ मांगे, पढ़िए ये महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 31 Dec 2021 07:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 07:14 AM IST
सार

राज्य के वित्त मंत्रियों की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट पूर्व बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कोयला ब्लॉक कंपनियों से वसूली गई अतिरिक्त कर राशि में भी हिस्सा देने के लिए कहा। 

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh baghel asked for 15 thousand crores spent in naxal operation read this important news
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से 15 हजार करोड़ रुपए चुकाने के लिए कहा है। यह पैसा राज्य ने नक्सल ऑपरेशनों के दौरान राज्य में सुरक्षा बलों की तैनाती पर खर्च किया था। राज्य के वित्त मंत्रियों की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट पूर्व बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कोयला ब्लॉक कंपनियों से वसूली गई अतिरिक्त कर राशि में भी हिस्सा देने के लिए कहा। 

विज्ञापन


नौसेना के सागर प्रहरी बल ने तीन डूबते नागरिकों को बचाया
भारतीय नौसेना के फास्ट इंटरसेप्टर क्रॉफ्ट (एफआईसी) के सागर प्रहरी बल ने लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप के निकट तीन लोगों को डूबने से बचाया। नौसेना के अनुसार नियमित निगरानी के दौरान यह लोग समुद्र में डूबते हुए नजर आए थे। इस पर सागर प्रहरी वहां पहुंचे और एक व्यक्ति को निकाल कर चिकित्सा दिलवाई। दो अन्य को पुलिस बोट के जरिए निकाला गया। एजेंसी
विज्ञापन


तेलुगु सिखाने के लिए 16 जनवरी से ऑनलाइन कक्षाएं
गैर-तेलुगु राज्यों में तेलुगु के प्रचार के लिए तेलुगु समुदाय कल्याण संगठन 16 जनवरी से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर रहा है। संगठन के अध्यक्ष पीएसएन मूर्ति ने बताया कि यह कक्षाएं निशुल्क होंगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले लोगों के बच्चों को मातृभाषा सिखाने का यह प्रयास है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


19वें चरण के चुनावी बॉन्ड एक जनवरी से मिलेंगे
सरकार ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बृहस्पतिवार को 19वें चरण के चुनावी बॉन्ड को जारी करने की मंजूरी दे दी। इसकी बिक्री 1 से 10 जनवरी के  बीच होगी। चुनावी बॉन्ड का इस्तेमाल दरअसल राजनीतिक चंदे के लेनदेन में पारदर्शिता लाने के लिए नकद चंदे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। चुनावी बॉन्ड के 19वें चरण की बिक्री और भुगतान के लिए एसबीआई की 29 शाखाओं को अधिकृत किया गया है। चुनावी बॉन्ड के पहले चरण की बिक्री 2018 में 1 से 10 मार्च के बीच हुई थी, जबकि 18वें चरण की बिक्री 1 से 10 सितंबर 2021 को हुई थी। 

2021 में विभिन्न हाईकोर्ट में हुई 120 जजों की नियुक्ति
वर्ष 2021 में देश के विभिन्न हाईकोर्ट में 120 न्यायाधीश व 63 अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए। वहीं इस वर्ष वीडियो कान्फ्रेंसिंग का उपयोग करते हुए जिला अदालतों और विभिन्न हाईकोर्ट ने 1.65 करोड़ मामलों की सुनवाई की जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 1.5 लाख सुनवाई की, जो रिकार्ड है। न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में कहा, विभिन्न हाईकोर्ट में 120 नए न्यायाधीश नियुक्त किए। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 17, पंजाब और हरियाणा में 6, राजस्थान में 8 और दिल्ली में 2 न्यायाधीश भी नियुक्त किए। इसके अलावा विभिन्न हाईकोर्ट में 63 अतिरिक्त जजों को स्थायी किया गया। 
राजस्थान : यौन दुराचार मामले में एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज
 राजस्थान के बूंदी महिला थाने के एसएचओ शौकत खान के खिलाफ यौन दुराचार मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। 30 वर्षीय दहेज पीड़िता की शिकायत के आधार पर सोमवार शाम को एसएचओ खान को निलंबित कर दिया था। एसपी जय यादव ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी का कॉल रिकार्ड, स्क्रीन शॉट और वीडियो कॉल की स्क्रीन शॉट जैसे सुबूत दिए, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। 


पति-पत्नी विवाद का खामियाजा बच्चा क्यों भुगते : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी के विवाद का खामियाजा बच्चों को नहीं भुगतना चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए सैन्य अधिकारी को 13 वर्षीय बेटे के बालिग होने तक भरण-पोषण के लिए कहा है।  जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने सैन्य अधिकारी के विवाह को भंग करते हुए और यह देखते हुए कि पत्नी कमाती नहीं है, बच्चे की शिक्षा आदि पर होने वाले खर्च के मद्देनजर पति को बतौर भरणपोषण पत्नी-बच्चे को 50 हजार रुपये प्रति महीने भुगतान करने का निर्देश दिया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed