फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhath festival celebration in america's Potomac riverbank, more than 500 people took part

अमेरिका में भी धूमधाम से मना छठ पर्व, 500 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों ने लिया हिस्सा

Tue, 05 Nov 2019 01:02 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Nov 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
chhath festival celebration in america's Potomac riverbank, more than 500 people took part
छठ पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विदेश में अपनी संस्कृति को जीवित रखने की पहल के साथ 500 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों ने अमेरिका की पोटोमैक नदी के किनारे छठ पर्व मनाया। मुख्य रूप से भारत और पूर्वी नेपाल में मनाया जाने वाला यह त्योहार पूरी तरह से प्रकृति को समर्पित है और इसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। अमेरिका जैसे देश में छठ पर्व मनाते हुए महिलाएं यहां पारंपरिक साड़ियों में नजर आईं।

विज्ञापन


भारत का यह लोकप्रिय त्योहार मनाने के लिए भारतीय मूल के लोग वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर स्थित पोटोमैक नदी के किनारे सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचे। पटना से जाकर अमेरिका बसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृपाशंकर सिंह ने बताया कि इस नदी पर छठ मनाने का आयोजन 2006 में शुरू हुआ था। जब उनकी पत्नी छठ पूजा मनाने के लिए जगह की तलाश में थी तो पोटोमैक नदी के पास एक पार्क में बैठे हुए उन्हें पास की नदी के किनारे त्योहार मनाने का ख्याल आया।
विज्ञापन


हालांकि शुरुआत में अनुमति मिलने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन थोड़ा समझाने के बाद अंत में वे सफल रहे और लाउडॉन काउंटी ने उन्हें अनुमति दे दी। सिंह ने बताया कि हर साल यहां छठ मनाने वालों की तादात में बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही कहा कि हमारी कोशिश है कि अपनी संस्कृति को विदेशी धरती पर भी जीवित रखा जाए।  उल्लेखनीय है कि इस वर्ष, उत्सव को फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया गया और हजारों दर्शकों ने इसे देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed