Maharashtra: 'भुजबल को कैबिनेट से बाहर रखना NCP का अंदरूनी मुद्दा, महायुति का नहीं', मंत्री गोगावले का बयान
Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री भारत गोगावले ने आज राकांपा नेता छगन भुजबल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भुजबल को कैबिनेट से बाहर रखना राकांपा का अंदरूनी मुद्दा है, महायुति का नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के रोजगार गारंटी योजना (ईजीएस) मंत्री और शिवसेना नेता भारत गोगावले ने रविवार को कहा कि छगन भुजबल को कैबिनेट से बाहर रखना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का अंदरूनी मामला है, महायुति का नहीं। उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा की तरह राकांपा को अपने मंत्रियों का चयन करने का अधिकार है।
ईजीएस मंत्री गोगावले ने क्या कहा
पत्रकारों से बातचीत में गोगावले ने कहा, इस मामले पर दूसरों को टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। भुजबल को कैबिनेट से बाहर रखना राकांपा का मुद्दा है, महायुति का नहीं। राकांपा नेता भुजबल ने राकांपा के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के विस्तार में शामिल किया, जिसमें राकांपा और शिवसेना भी शामिल हैं।
39 विधायकों ने ली थी मंत्री पद की शपथ
भुजबल ने यह भी दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें राज्य कैबिनेट में शामिल करने का समर्थन किया था। 15 दिसंबर को 39 विधायकों ने शपथ ली थी, जिनमें से 33 को कैबिनेट मंत्री और बाकी को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया था।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.