फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chepauk tamilnadu assembly seat: Stalin son udhayanidhi Stalin will be able to win the seat on Karunanidhi's seat?

चेपॉक विधानसभा: करुणानिधि की सीट पर परचम लहरा पाएंगे स्टालिन के बेटे उदयनिधि? जानिए सभी समीकरण

Sun, 02 May 2021 12:36 PM IST
स्वाति सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेपॉक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेपॉक Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 02 May 2021 12:36 PM IST
सार

द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन मैदान में हैं, इसलिए यह सीट सबकी नजरों में आ गई है। करुणानिधि स्वयं इस सीट से कई बार विधायक रहे हैं। उदयनिधि तमिल फिल्म जगत के कलाकार और निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं।  
 

विज्ञापन
Chepauk tamilnadu assembly seat: Stalin son udhayanidhi Stalin  will be able to win the seat on Karunanidhi's seat?
चेपॉक विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के जरिए द्रमुक की कमान संभाले करुणानिधि के परिवार की अगली पीढ़ी ने सियासत में कदम बनाए रखा है। दरअसल, चेन्नई सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र में आने वाली चेपॉक-थिरुवल्लीकेनी को डीएमके का गढ़ माना जाता है। यहां से द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन मैदान में हैं, इसलिए यह सीट सबकी नजरों में आ गई है। करुणानिधि स्वयं इस सीट से कई बार विधायक रहे हैं। उदयनिधि तमिल फिल्म जगत के कलाकार और निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं।  

विज्ञापन


चेपॉक सीट को 1977 में पहली बार अस्तित्व में आई और यहां हमेशा डीएमके और एआईडीएमके के बीच 1977, 1980, 1984 के चुनाव में सीधी टक्कर हुई।  इसमें द्रमुक के ए रहमान खान ने तीनों बार जीत हासिल की।  वर्ष 1989, वर्ष 1991, 1996 और 2001 में द्रमुक का मुकाबला इस सीट पर कांग्रेस से हुआ।  वर्ष 1991 को छोड़कर द्रमुक यहां कभी चुनाव नहीं हारी।  1991 में अनबाझगन यहां से चुनाव हार गए। 
विज्ञापन


करुणानिधि ने 1996 में चेपॉक से पहली बार चुनाव जीता और 2001 में भी यहीं से निर्वाचित हुए। चेपॉक-थिरुवल्लीकेनी सीट को चेपॉक और त्रिपलीकेन विधानसभा सीटों के कुछ क्षेत्रों को जोड़कर बनाया गया था।  नया सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालय इसी क्षेत्र में आते हैं। चेपॉक सीट और परिसीमन के बाद चेपॉक-थिरुवल्लीकेनी सीट अस्तित्व में आई।  लेकिन यहां भयंकर ट्रैफिक जाम, सघन इलाकों में बेतरतीब इमारतें लंबे समय से मुद्दा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साल 2011 और 2016 में हुए दोनों चुनाव में द्रमुक उम्मीदवार जे अनबाझगन को जीत मिली थी। पिछले साल जून में अनबाझगन का कोरोना से निधन हो गया था। चेपॉक-थिरुवल्लीकेनी सीट इस बार एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन में शामिल पीएमके के खाते में गई है। वैसे चर्चा थी की बीजेपी की खुशबू सुंदर यहां से मैदान में उतर सकती हैं।


2016 के तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे 
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए 2016 में हुए चुनाव में जयललिता की अगुवाई में अन्नाद्रमुक ने 136 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि करुणानिधि की अगुवाई वाली द्रमुक के खाते में 98 सीट आई थी। जयललिता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं। हालांकि, पांच दिसंबर 2016 को जयललिता का निधन हो गया था।  बाद में ओ।  पन्नीरसेल्वम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, लेकिन वो ज्यादा दिनों तक सीएम नहीं रहे। उनके बाद ई।  पलानीस्वामी सीएम बने और पन्नीरसेल्वम डिप्टी सीएम बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed