{"_id":"63dafb37c809503219534bba","slug":"chennai-to-delhi-flight-canceled-due-to-technical-glitch-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chennai: तकनीकी खराबी के चलते रद्द हुई चेन्नई से दिल्ली की उड़ान, विमान से उतारे गए 138 यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chennai: तकनीकी खराबी के चलते रद्द हुई चेन्नई से दिल्ली की उड़ान, विमान से उतारे गए 138 यात्री
Thu, 02 Feb 2023 05:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:22 AM IST
सार
तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए। पुशबैक एक नियमित प्रक्रिया है, जिसके तहत विमान को एयरपोर्ट के निर्धारित स्थान पर लाया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
138 यात्रियों को लेकर दिल्ली जाने वाली एक उड़ान ‘पुशबैक’ की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खराबी दिखने के कारण रद्द कर दी गई। हवाईअड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दिल्ली जाने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचा तो ‘पुशबैक’ की प्रक्रिया के दौरान यह तकनीकी खराबी दिखाई दी।
इसके बाद दोपहर 3:50 बजे उड़ान को रद्द कर दिया गया और सभी 138 यात्रियों व चालक दल को विमान से उतार लिया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे थे। पुशबैक एक नियमित प्रक्रिया है, जिसके तहत विमान को एयरपोर्ट के निर्धारित स्थान पर लाया जाता है।