फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai seven year old boy identify 150 Car Logos in a minute register in india and Asia Book of Records

चेन्नई: सात साल के लड़के ने एक मिनट में पहचाने 150 कारों के लोगो, बनाया रिकॉर्ड

Tue, 01 Sep 2020 03:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 01 Sep 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Chennai seven year old boy identify 150 Car Logos in a minute register in india and Asia Book of Records
केविन राहुल (फाइल फोटो) - फोटो : India Book of Records

तमिलनाडु के चेन्नई में सात साल के लड़के केविन राहुल ने एक मिनट में 150 कार लोगो की पहचान करने का रिकॉर्ड बनाया है। उसकी इस उपलब्धि को बाद में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2020 और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा, ‘मुझे कारों से बहुत प्यार है। मैंने एक मिनट में 150 कार लोगो की पहचान की और मुझे अपनी उपलब्धियों पर गर्व है जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं।’
विज्ञापन



राहुल के पिता राजू ने कहा कि उनका बेटा रिकॉर्ड तोड़ने में इसलिए कामयाब रहा क्योंकि उसकी याददाश्त अच्छी है और उसमें सब कुछ याद रखने की क्षमता है। राजू ने कहा, ‘उसे सब कुछ याद रहता है। उसकी याददाश्त अच्छी है। वह कभी भी कुछ नहीं भूलता, भले ही हम भूल जाएं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जून में रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की गई थी और इसे हाल ही में तोड़ दिया गया। केविन की हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और उनके साथ आइसक्रीम खाने की इच्छा है इसलिए उनके पिता ने उनसे कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कुछ विशेष करना होगा।


राजू ने कहा, ‘हमने उससे कहा कि आपको उनसे मिलने के लिए कुछ बड़ा हासिल करना होगा। इसके बाद हमने इस कार्यक्रम की योजना बनाई क्योंकि उसे कारों में रुचि है। हमने इसे कार लोगो की पहचान करने के एक खेल के रूप में आयोजित किया और उसने अच्छी तरह से लोगो को पहचान लिया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed