फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Rain Today Latest News Update in Hindi: Flood alert issued after heavy rains in Chennai ,traffic system also disturbed

Chennai Rain: चेन्नई के साथ 11 जिलों में 20 सेमी से ऊपर बारिश, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन को दिया हर संभव मदद का भरोसा

Sun, 07 Nov 2021 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Nov 2021 01:28 PM IST
सार

चेन्नई में हुई भारी बारिश से जलजमाव के कारण यातायात सेवा भी प्रभावित हुई हैं। इस बीच चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की।

विज्ञापन
Chennai Rain Today Latest News Update in Hindi:  Flood alert issued after heavy rains in Chennai ,traffic system also disturbed
चेन्नई में भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

मॉनसून के दौरान चक्रवाती परिस्थितियों के कारण चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 24 घंटों में तेज बारिश हुई, जिससे रविवार को यहां के अधिकतर इलाकों में पानी भर गया और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए शहर के तीन जलाशयों के स्लुइस गेट (जल स्तर या प्रवाह दर को नियंत्रित करने वाले दरवाजे) खोल दिए गए।

विज्ञापन


अक्तूबर में उत्तर-पूर्व मॉनसून की शुरुआत के बाद से, तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्र में करीब 43 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटे से भारी से अत्यधिक भारी बारिश शहर में करीब छह साल बाद हो रही है जबकि तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को केंद्र की सहायता का आश्वासन देते हुए ट्वीट किया, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। राहत एवं बचाव कार्य में केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मैं हर किसी की कुशलता एवं सुरक्षा की कामना करता हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री स्टालिन ने मुख्य सचिव वी इरई अनबु सहित शीर्ष अधिकारियों के साथ कई जलमग्न इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को बाढ़ के पानी की निकासी के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

तमिलनाडु सीएम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे के बाद कहा, "मैंने अफसरों को आदेश दे दिए हैं और आपदा प्रबंधन टीमों को प्रभावित इलाकों में भेज दिया है। सभी विधायकों और सांसदों को भी पुनर्वास कार्यक्रमों में जुटने के लिए कह दिया गया है। चेन्नई के साथ 11 जिलों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है।"

बाढ़ की चेतावनी जारी
शुरुआती बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है। साथ ही वहां डॉक्टर की टीम को भी मौजूद रहने के लिए कहा है। बता दें कि चेन्नई के अलावा कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही। जिससे कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चेन्नई के इन इलाकों में जलजमाव
चेन्नई के कोरातुर, पेरंबूर, अन्ना सलाई, टी नगर, गिंडी, अडयार, पेरुंगुडी, ओएमआर सहित चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव की सूचना है। आसपास के इलाकों में बाढ़ के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने के लिए निवासियों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।


जिला कलेक्टर जलाशयों की स्थिति पर नजर रखें: सीएम स्टालिन 
मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने जिला कलेक्टर से कहा है कि वे जलाशयों की स्थिति पर नजर रखें क्योकि वहां पचास प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है। डेल्टा के 12 जिलों में 60 फीसदी से भी अधिक वर्षा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed