फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai man plays online rummy with mother's cancer treatment money, dies by suicide Report

Tamil Nadu: ऑनलाइन गेम में बेटे ने उड़ाए कैंसर पीड़ित मां के इलाज के पैसे, पड़ी डांट तो कर ली आत्महत्या

Sat, 21 Dec 2024 05:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

Tamil Nadu: चेन्नई के एक युवक ने अपनी कैंसर पीड़ित मां के पैसे ऑनलाइन गेम उड़ाए। परिजनों ने जब उसे डांट लगाई तो उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Chennai man plays online rummy with mother's cancer treatment money, dies by suicide Report
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चेन्नई के एक छब्बीस वर्षीय युवक की आत्महत्या के कारण मौत हो गई। उसने अपनी कैंसर पीड़ित मां के इलाज के लिए जमा पैसे ऑनलाइन रम्मी खेलने में खर्च कर दिए थे। जिसके बाद उसकी मां और भाई ने उसे डांटा था। मृतक शुक्रवार को लापता हुआ और शनिवार सुबह उसका शव मिला। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


युवक ने चुराए थे 30 हजार रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, युवक चेन्नई के चिन्नामलाई इलाके की दूसरी गली का निवासी था और कभी-कभी खाने का कारोबार (फूड बिजनेस) करता था। युवक के पिता की आठ साल पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां और भाई के साथ रह रहा था। उसने कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन गेम खेलने शुरू किए और वह इनका आदी हो गया था। उसने घर में 30 हजार रुपये चुराए थे, जो उसकी कैंसर पीड़िता मां ने अपने उपचार के लिए रखे थे। 
विज्ञापन


टीबी केबल से फंदा लगाकर दी जान
युवकी मां और भाई ने पैसे बर्बाद करने और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए उसे डांटा, तो वह घर से चला गया। परिवार ने उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे परिवार वालों ने घर की छत पर जाकर देखा। वहां युवक ने टीवी केबल का फंदा बनाकर अपनी जान ले ली थी। मामले की जानकारी मिलते ही कोट्टुपुरम पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed