फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Man P Krishna Prasad Fakes His Own Kidnapping to Extort Rs 30 Lakh From Father

चेन्नई: पिता से 30 लाख रुपये ठगने के लिए खुद का किया अपहरण, पकड़े जाने पर पुलिस को बताई ये वजह

Wed, 19 Jan 2022 12:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Jan 2022 12:20 PM IST
सार

चेन्नई सिटी पुलिस ने टीम का गठन कर एक योजना के तहत शख्स को रंगे हाथ पकड़ लिया फिर माफी मांगने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Chennai Man P Krishna Prasad Fakes His Own Kidnapping to Extort Rs 30 Lakh From Father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 24 वर्षीय शख्स ने पिता से 30 लाख रुपये ठगने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची। अपहरण की खबर मिलते ही परिवार वाले परेशान हो गए और तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। जिसके बाद चेन्नई सिटी पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर सिकंदराबाद में उसका लोकेशन पता कर लिया और शख्स को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े जाने पर शख्स ने जो वजह बताई वह हैरान करने वाली थी।

विज्ञापन


पिता ने दर्ज करवाया मामला
पुलिस के अनुसार, वडापलानी के एक व्यवसायी 54 वर्षीय पेनसिलाया, जो अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं ने 14 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका छोटा बेटा 24 वर्षीय पी कृष्ण प्रसाद पिछले दिन पास के एक मॉल में गया था, लेकिन अब तक घर नहीं लौटा है। पिता पेनसिलाया ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें कृष्ण प्रसाद के नंबर से धमकी भरा कॉल भी आया था जिसमें कहा गया था कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उन्हें उसकी रिहाई के लिए 30 लाख रुपये फिरौती देनी होगी।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे लगाया पता
वडापलानी पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रवीण राजेश के नेतृत्व में एक टीम बनाई और जांच की। साइबर क्राइम डिपार्टमेंट की मदद से पुलिस ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में कृष्णा प्रसाद के मोबाइल लोकेशन का पता लगाया। चेन्नई से एक टीम सिकंदराबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कृष्ण प्रसाद का पता लगाने और उसे रंगे हाथ पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस ने शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स ने वडापलानी पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रवीण राजेश के नेतृत्व में एक टीम बनाई और जांच की। साइबर क्राइम डिपार्टमेंट की मदद से पुलिस ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में कृष्णा प्रसाद के मोबाइल लोकेशन का पता लगाया। चेन्नई से एक टीम सिकंदराबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कृष्ण प्रसाद का पता लगाने और उसे रंगे हाथ पकड़ने में कामयाब रही।

फिल्म की शूटिंग के लिए चाहिए थे पैसे
दरअसल, व्यवसायी के बेटे को फिल्म का निर्माण करना था जिसके लिए उसे 30 लाख रुपये की जरूरत थी और इसके लिए वह पिता को रोज जिद करता था लेकिन पिता ने इनकार कर दिया था जिसके बाद शख्स ने फिरौती की योजना बनाई। 

अहमदाबाद : निवेशकों को तीन करोड़ का चूना लगाने वाले भाई-बहन गिरफ्तार
आर्थिक अपराध शाखा ने पॉन्जी स्कीम के जरिये निवेशकों को 2.92 करोड़ रुपये का कथित चूना लगाने वाले भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड महेश भद्रा अब भी फरार है। अपराध शाखा ने नरोदा इलाके से उसके बेटे चिराग भद्रा (29) और बेटी ममता भद्रा (24) को गिरफ्तार किया है।

अपराध शाखा को हाल ही में पता चला था कि महेश भद्रा लोगों को अच्छा रिटर्न देने का लालच देकर दो योजनाओं में निवेश के लिए पैसे लिए थे। तीनों दो अलग-अलग इलाके से इस ठगी का कारोबार करते थे। 2018 में शुरू पहली योजना में निवेशकों से 32 महीने तक 2000 रुपये जमा करवाने को कहा। उन्होंने पहले माह में लकी ड्रॉ के जरिये विजेता को 1.5 लाख रुपये देने का झांसा दिया। हर माह उस इनामी राशि में 50 हजार रुपये बढ़ाने का लालच दिया।

इसके अलावा 32 माह में कोई लकी ड्रॉ नहीं जीतने वाले को 75000 रुपये देने के लुभावने वादे कर लोगों से पैसे लिए। वहीं, दूसरी योजना में लकी ड्रॉ में दो लाख की इनामी राशि देने का लालच दिया। इस तरह पहली योजना से 2.78 करोड़ रुपये जुटाए और उसमें से 20.59 लाख इनामी राशि के तौर पर बांटे शेष अपने पास रख लिए। दोनों योजनाओं के जरिये उन्होंने निवेशकों को 2.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया। अपराध शाखा ने शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed