{"_id":"5b7bacb442c792466d281d4f","slug":"chennai-man-cuts-off-friends-penis-for-taking-bigger-share-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी दोस्त ने नहीं बनाया बड़ा पेग तो काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी दोस्त ने नहीं बनाया बड़ा पेग तो काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई में शराब के पेग को लेकर दो मजदूरों में ऐसा विवाद उलझा की एक ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। बड़ा पेग न बनाने के चलते एक व्यक्ति ने अपने साथी पर हमला कर दिया, पहले तो सरवन ने मूर्ति के सिर पर एक बड़ा पत्थर दे मारा, जब मूर्ति जमीन पर गिर गया तो सरवन ने जेब से ब्लेड निकाला और उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों तिरुवन्नामलाई में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। कुछ दिनों पहले मूर्ति ने सरवन से कुछ पैसे उधार लिए थे। इसी बात पर शराब के नशे में दोनों में कुछ कहा-सुनी भी हुई। वहीं शराब बंटवारे को लेकर सरवन ने मूर्ति को हड़काया और अपना पेग बड़ा बनाने को कहा, लेकिन शराब के इस बंटवारे में मूर्ति ने अपना हिस्सा ज्यादा रखा तो सरवन आग बबूला हो गया। और देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने जब दर्द से चीखते मूर्ती की आवाज सुनी तो उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। एक जांच अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय मूर्ति का इलाज स्टेनली मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में चल रहा है। मूर्ति के प्राइवेट पार्ट का कटा हुआ हिस्सा नहीं खोजा जा सका है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर हमला करने वाले सरवनन को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा और फिर राजमंगलम पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए सरवन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरवनन ने हमले की बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि मूर्ति ने शराब बांटने में भेदभाव किया था और उसके लिए काफी कम शराब छोड़ी थी, जिसकी वजह से उसने गुस्से में हमला किया।