गोद ली बेटी के साथ रेप करने वाला शख्स गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह वर्ष पहले साल भर की नन्ही मासूम को वह अपने रिश्तेदारों से ले आया, उसने बच्ची को अपनी दत्तक पुत्री बनाया। लेकिन बच्ची बड़ी हुई तो सौतेले पिता की नीयत डोल गई। वह हवस में इतना अंधा हो गया कि अपनी दस्तक पुत्री से ही संबंध बनाने लगा। लगातार रेप का शिकार हुई नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई।
बेटी की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। सौतेले पिता की हवस का शिकार बनी बेटी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया तो मामला उजागर हो गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बेहद शर्मनाक मामला चेन्नई के टोंडियारपेट का है। 54 वर्षीय पिता को नाबालिग दत्तक पुत्री से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरएसआरएम अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को सारी बात बताई।
'मान-मर्यादा के डर से पत्नी ने छिपाती रही पति की करतूत'
पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता को पेशे से कबाड़ी मनी ने अपने रिश्तेदारों से 15 वर्ष पहले गोद लिया था। मनी और उसकी पत्नी ने बच्ची का लालन-पालन किया। पुलिस की मानें तो मनी के रिश्तेदार मुफलिसी में जी रहे थे, इसलिए उसने बच्ची को गोद लिया था। उसने बच्ची का कई दफा बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
आरोपी ने बच्ची को चारदीवारी के अंदर रखा ताकि किसी पड़ोसी को उसकी करतूत का पता न चले।
पुलिस को शक है कि आरोपी की पत्नी को अपने पति के अपराध के बारे में जानकारी थी, लेकिन उसने बात छिपाए रखी। पुलिस की मानें तो उसने संभवता इसलिए बात को छिपाया ताकि घर-परिवार की बदनामी न हो।
पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को नाबालिग बेटी जब असहनीय पीड़ा से गुजरी तो मनी उसे रोयापुरम के अस्पताल ले गया और भर्ती करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है।