{"_id":"614b40d28ebc3e05894c1e47","slug":"chennai-man-arrested-in-pune-who-targeted-hundreds-of-high-profile-women-and-cheated-them-on-marriage-pretext","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: 100 से ज्यादा महिलाओं को शादी का झांसा देकर की लाखों की ठगी, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: 100 से ज्यादा महिलाओं को शादी का झांसा देकर की लाखों की ठगी, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
Wed, 22 Sep 2021 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 08:12 PM IST
सार
पुणे में पुलिस ने चेन्नई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर सैकड़ों महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर एक-दो नहीं बल्कि 100 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनसे रकम एंठने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि चेन्नई के रहने वाले इस व्यक्ति ने बॉलीवुड फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से प्रभावित होकर हाईप्रोफाइल महिलाओं को शादी का झांसा देकर उन्हें ठगने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रेमराज थेवराज के रूप में हुई है। पिंपरी के निगडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गणेश जवादवाड़ ने बताया कि प्रेमराज, मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर पढ़ी-लिखी, पेशेवर और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। यहां से वह उनकी निजी जानकारी हासिलकर उन्हें अपने जाल में फंसाता और बाद में उनके रुपये लेकर भाग जाता था।
विज्ञापन
प्रेमराज ने पुणे और पिंपरी चिंचवड की कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। इनमें से एक महिला ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत भी की थी। पुलिस के अनुसार प्रेमराज पिंपरी चिंचवड की एक महिला से रेलवे का ठेकेदार बनकर मिला था। उसने एक ठेके के लिए महिला से 12 लाख रुपये लिए और फिर भाग गया। इसी बीच प्रेमराज ने चेन्नई की एक महिला के साथ भी ऐसा किया।
विज्ञापन
इन दोनों महिलाओं के बीच बात हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमराज को पकड़ने की योजना तैयार की और इसके तहत महिला ने उसे और रुपये देने के लिए पुणे बुलाया। यहां आरोपी मंगलवार को जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमराज ने स्वीकार किया है कि उसने 100 से अधिक महिलाओं के साथ ठगी को अंजाम दिया है।
पुलिस ने उसके पास से सात मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड और दो ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने ठगी का शिकार हुई महिलाओं से आगे आने और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि पीड़िताएं आगे आएंगी तभी ऐसे अन्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर पाएंगे और उन्हें पकड़ पाएंगे।