फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Harbour Violent clash between DMK and TVK workers in Chennai several injured police tighten security

Chennai Clash: चेन्नई में डीएमके और टीवीके के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कई घायल; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Wed, 11 Feb 2026 07:11 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 11 Feb 2026 07:11 PM IST
सार

चेन्नई के हार्बर क्षेत्र में डीएमके और विजय की पार्टी टीवीके के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। टीवीके पर घर-घर जाकर आधार कार्ड जैसी निजी जानकारी मांगने और वोट के लिए दबाव डालने का आरोप है। इस हिंसा में महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Chennai Harbour Violent clash between DMK and TVK workers in Chennai several injured  police tighten security
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर चेन्नई के हार्बर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को राजनीतिक तनाव हिंसा में बदल गया। यहां सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के समर्थकों और अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन


क्या बोले चश्मदीद?
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, यह विवाद पैरीज इलाके में हुआ। यहां टीवीके के कुछ कार्यकर्ता वहां घर-घर जाकर फील्ड वर्क कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि ये कार्यकर्ता लोगों से उनके आधार कार्ड की जानकारी, राशन कार्ड नंबर और जी-पे से जुड़े मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी मांग रहे थे।
विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ये लोग हर घर में पुरुषों और महिलाओं की गिनती कर रहे थे। जब लोगों ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने विजय के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया। राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाए जा रहे एक व्यक्ति ने कहा, "हम किसे वोट देते हैं, यह हमारा निजी मामला है। क्या कोई ऐसा कानून है जो हमें किसी खास व्यक्ति को वोट देने के लिए मजबूर करे? हमें अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस हो रहा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के दबाव के बाद DMK का बड़ा एलान, सीट-शेयरिंग समिति बनाने की तारीख घोषित की


प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बहस ने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई। एक बुजुर्ग महिला सहित तीन महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ा और धक्का दिया। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को मुक्का भी मारा।

क्या बोले टीवीके कार्यकर्ता?
दूसरी तरफ, स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती टीवीके कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है। टीवीके कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डीएमके के सदस्यों ने जानबूझकर उन पर हमला किया ताकि वे अपना काम न कर सकें। फिलहाल पुलिस ने पैरीज और हार्बर इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। और मामले की पूरी जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed