{"_id":"66122ffb0a7d4c22a500f748","slug":"chennai-customs-summons-telangana-ministers-son-in-luxury-watch-smuggling-case-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: चेन्नई कस्टम का तेलंगाना के मंत्री के बेटे को समन, करोड़ों की घड़ियों की तस्करी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: चेन्नई कस्टम का तेलंगाना के मंत्री के बेटे को समन, करोड़ों की घड़ियों की तस्करी का आरोप
Sun, 07 Apr 2024 11:12 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:12 AM IST
सार
पांच फरवरी को तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, जब हांगकांग स्थित भारतीय मुहम्मद फहरदीन मुबीन के पास से चेन्नई में दो लक्जरी घड़ियां (पाटेक फिलिप 5740 और ब्रेगुएट 2759) जब्त की गई थी। घड़ियों की असली कीमत 1.73 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई कस्टम ने तेलंगाना के मंत्री के बेटे पोंगुलेटी हर्षा रेड्डी को समन जारी किया है। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, उनपर कई करोड़ों की घड़ियों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। रेड्डी को चार अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बताया कि वह फिलहाल डेंगु के बुखार से पीड़ित है, जिस वजह से पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हो पाएंगे। हालांकि, वह 27 अप्रैल के बाद विभाग के समक्ष उपस्थित होने के लिए सहमत हुए हैं।
मीडिया से बात करते हुए रेड्डी ने बताया कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। तेलंगाना के राजस्व और आवास मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के बेटे ने कहा, "यह मामला आधारहीन है। मेरी तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है।"
28 मार्च को कंपनी को भेजा था समन
28 मार्च को हैदराबाद में एक परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी को समन भेजा गया था। बता दें कि इस कंपनी के निदेशक हर्षा रेड्डी है। पांच फरवरी को तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, जब हांगकांग स्थित भारतीय मुहम्मद फहरदीन मुबीन के पास से चेन्नई में दो लक्जरी घड़ियां (पाटेक फिलिप 5740 और ब्रेगुएट 2759) जब्त की गई थी। घड़ियों की असली कीमत 1.73 करोड़ रुपये है। पाटेक फिलिक का भारत में कोई डीलर नहीं है, जबकि भारतीय मार्केट में ब्रेगुएट का स्टॉक खत्म हो गया है।
विज्ञापन
जांच के अनुसार, हर्षा रेड्डी ने आलोकम नवीन कुमार के जरिए मुबीन से घड़ियां खरीदी थी। नवीन कुमार से 12 मार्च को पूछताछ की गई थी। नवीन ने बताया कि वह केवल मुबीन और हर्षा के बीच मध्यस्थ का काम कर रहा था। पूछताछ के बाद कस्टम ने दावा किया कि लेनदेन का भुगतान हवाला मार्ग, क्रिप्टोकरेंसी और नकद के जरिए किया गया है। हालांकि, हर्षा ने इन दावों को खारिज कर दिया था। इसी के साथ वह 27 अप्रैल को विभाग के समझ पेश होने के लिए राजी हुए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक अप्रैल को सीमा शुल्क विभाग को हर्षा रेड्डी की जांच करने और आलोकम नवीन कुमार को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।