{"_id":"634c16361e40c476c96e7302","slug":"chennai-businessman-gives-cars-and-bikes-to-staff-as-diwali-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali: बिजनेसमैन ने कर्मचारयों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट, तोहफे में कार-बाइक पाकर आंखों से छलके खुशी के आंसू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Diwali: बिजनेसमैन ने कर्मचारयों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट, तोहफे में कार-बाइक पाकर आंखों से छलके खुशी के आंसू
Sun, 16 Oct 2022 08:03 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:03 PM IST
सार
जयंती लाल ने कहा कि उनका स्टाफ उनके परिवार के जैसे है और उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि यह (गिफ्ट) उनके काम को प्रोत्साहित करने और उनके जीवन में कुछ खास जोड़ने के लिए है।
विज्ञापन
दिवाली गिफ्ट 2022
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली का त्योहार आने वाला है। इससे पहले व्यवसायी अपने कर्मचारियों को तोहफे दे रहे हैं। लेकिन चेन्नई के एक व्यवसायी ने अपने कर्मचारियों और सहयोगियों को 1.2 करोड़ रुपये की कारें और बाइक गिफ्ट में देकर हैरान कर दिया।
विज्ञापन
चलानी ज्वैलरी के मालिक जयंती लाल चयन्ती ने अपने कर्चमारियों और सहकर्मियों को आठ कारें और 18 बाइक गिफ्ट में दीं। गिफ्ट को देखकर इनमें से कुछ कर्मचारियों को आश्चर्यचकित हुए तो कुछ के खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
जयंती लाल ने कहा कि उनका स्टाफ उनके परिवार के जैसे है और उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि यह (गिफ्ट) उनके काम को प्रोत्साहित करने और उनके जीवन में कुछ खास जोड़ने के लिए है। उन्होंने मेरे व्यवसाय के उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे साथ काम किया है और मुझे मनाफा कमाने में मदद की है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, वे केवल कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि मेरे परिवार हैं। इसलिए, मैं उन्हें इस तरह का सरप्राइज देकर अपने परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करना चाहता था। इसके बाद से मैं बहुत खुश हूं। हर मालिक को अपने स्टाफ और सहकर्मियों को गिफ्ट देकर उनका सम्मान करना चाहिए।