{"_id":"6164ffc28ebc3e1ddd4de126","slug":"chennai-a-suspect-of-chain-snatching-shot-dead-tracked-by-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई: चेन चोर के पीछे भागे 300 पुलिसकर्मी, नहीं पकड़ पाए तो ड्रोन से किया पीछा और मार दी गोली ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई: चेन चोर के पीछे भागे 300 पुलिसकर्मी, नहीं पकड़ पाए तो ड्रोन से किया पीछा और मार दी गोली
Tue, 12 Oct 2021 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:53 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी हथियारों से लैस थे। उन्होंने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई में पुलिस और चेन चोर के बीच मुठभेड़ का एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक चेन चोरी के संदिग्ध को पकड़ने के लिए 300 पुलिस कर्मियों को उतारा गया। चेन चोर फिर भी पकड़ में नहीं आया तो उसके पीछे ड्रोन कैमरे छोड़े गए और आखिरकार पुलिस ने उसे गोली मार दी। यह घटना सोमवार की है, इस मुठभेड़ में चेन चोरी के संदिग्ध के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों झारखंड के रहने वाले थे और चेन्नई में रहकर काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि चेन चोरी के दोनों संदिग्धों ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चोर हथियारों से लैस थे और चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन
महिला से चेन चुराकर भाग रहे थे
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी श्रीपेरंबदूर में टोल प्लाजा के पास एक 55 वर्षीय महिला से चेन चुराकर भाग रहे थे। महिला के शोर मचाने पर दोनों ने हवाई फायरिंग भी की थी, जिसके बाद पुलिस की टीमें बनाकर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुर्थसा के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ का नाम अख्तर है। पुलिस का कहना है कि हमें शक है कि चार अक्तूबर को हुई वारदात में भी इन्हीं दोनों का हाथ था, इस घटना में एक सरकारी कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन