{"_id":"56fd318a4f1c1b6c25f00184","slug":"chemistry-board-exam-paper-cancelled-again-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरू में 12वी का पेपर फिर से लीक, 40 अधिकारियों पर गिरी गाज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगलुरू में 12वी का पेपर फिर से लीक, 40 अधिकारियों पर गिरी गाज
एजेंसी/बंगलुरू
Updated Thu, 31 Mar 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में बारहवी के कै मिस्ट्री का पेपर लीक होने पर फिर से पेपर रद्द कर दिया गया है। पेपर पहले 21 मार्च को होना था लेकिन पेपर लीक होने जाने पर इसको बदलकर 31 मार्च को कर दिया गया था। सदन में मामला गर्माता देख सरकार ने चालिस अधिकारियों को सस्पेंड कर तीन सदस्यी निगरानी कमेटी बना दी है। कल सब छात्र पेपर देने को तैयार थे तब फिर पेपर लीक होने की खबर से प्रशासन ने पेपर रद्द कर दिया। इसके रद्द होने से 1.74 लाख छात्र प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
खबर के बाद छात्र निराश नजर आए और अभिभावकों एवं छात्रों ने डिपार्टमेंट ऑफ प्री यूनीवर्सिटी एजूकेशन की इमारत के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पत्थर फेंके और खिड़कियों के शीशे तोड़े। एक अभिभावक छत पे चढ़ के कूदने की धमकी देता रहा, उसने कहा कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं एक के बेहोश होने पर उसको अस्पताल ले जाया गया। पेपर के दस दिन के अंदर दो बार रद्द होने पर राज्य सरकार ने इसकी जाँच सीआईडी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विपक्ष ने भी विधानसभा में धरना दिया और अधिकारियों के निलंबन के बाद भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अडिग है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि सीआईडी मामले की जाँच कर रही हेै और लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब पेपर 12 अप्रेल को होगा, वहीं कुछ छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान फिर से पेपर देने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि ये सरकार का निकम्मापन है कि दस दिन में दो बार पेपर लीक हो जाता है और आगामी दिनों में उनक ी प्रतियोगी परीक्षा भी है ऐसे में उनके लिए री-एग्जाम देने से मुश्किल पैदा होगी।
विज्ञापन