फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chemical attack protection suits for troops

भारतीय जवानों को रासायनिक हमले से बचाएगा अमेरिकी सूट

Tue, 16 May 2017 01:48 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Tue, 16 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chemical attack protection suits for troops

अमेरिका ने भारतीय सैनिकों को रासायनिक सुरक्षा कवच देने की मंजूरी दे दी है। अमेरिका ने भारतीय सशस्त्र बलों को 75 मिलियन डॉलर के हाईटेक सूट और उससे जुड़े साज-ओ- सामान मुहैया कराने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इस ड्रेस से किसी भी जैविक और रासायनिक हमलों के दौरान जवानों का बचाव होगा। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षात्मक ड्रेस देना भारत और अमेरिका के रिश्ते की मजबूती का प्रमाण है। पिछले कुछ सालों में अमेरिका का भारत के साथ 10 अरब डॉलर से ज्यादा का रक्षा सौदा हुआ है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह पहला मौका है जब केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूकलियर सहायक उपकरण के बारे में पेंटागन ने सदन को सूचना दी है। ज्वाइंट सर्विस लाइटवेट इंटीग्रेटेड सूट टेक्नोलॉजी (जेएसएलआईएसटी) के तहत 38034 ड्रेस तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूट में एक जोड़ी ट्राउजर, दस्ताने, जूते और एनबीसी बैग हैं। भारत ने सेना के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से अमेरिका से यह विशेष ड्रेस मुहैया कराने का निवेदन किया था। अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका की भारत के साथ रक्षा साझेदारी बेहद अहम और दुनिया भर में तेजी से बढ़ता हुआ कारोबार है। आज से 10 वर्ष पहले दोनों देशों के बीच रक्षा सौदा नहीं के बराबर था।

रक्षात्मक सूट में क्या कुछ शामिल हैं

Chemical attack protection suits for troops
जेएसएलआईएसटी के तहत इसमें दो ट्राउजर, दो दस्ताने, बूट और एनबीसी बैग हैं। इसके अलावा 854 एप्रन, 854 वैकल्पिक एप्रन, 9509 क्विक डॉफ हुड और 114102 एम61 फिल्टर शामिल हैं। इस पैकेज में 38034 एम50 आम इस्तेमाल के मास्क भी शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा सेवाओं द्वारा तैयार इस रक्षात्मक सूट को प्रदूषित क्षेत्रों में 24 घंटे तक पहना जा सकता है।

सूट की विशेषता
यह रक्षात्मक सूट सेना के जवानों को घातक रासायनिक और जैविक हथियारों के प्रभाव से बचाने के साथ-साथ रेडियोधर्मी पदार्थों से भी बचाव करेगा, जिसके प्रभाव से गहरे जख्म मिलने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed