फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cheetah breeding centre will built in four square kilometer in Banni of Kutch

Gujarat: कच्छ के बन्नी में चार वर्ग किमी में बनेगा चीता प्रजनन केंद्र, एनटीसीए की निगरानी में शुरू होगा काम

Sun, 10 Dec 2023 06:04 AM IST
जलज मिश्रा पूनम मेहता, नई दिल्ली
पूनम मेहता, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 06:04 AM IST
सार

वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शुक्रवार को कार्यकारी समिति की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसकी निगरानी और प्रबंधन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को सौंपी गई है। सीजेडए अगले साल मार्च से कामकाज की निगरानी शुरू कर देगा।

विज्ञापन
Cheetah breeding centre will built in four square kilometer in Banni of Kutch
चीता धात्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के कच्छ के बन्नी में चार वर्ग किलोमीटर में चीता प्रजनन और संरक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की अनुमति ली जाएगी, क्योंकि चीता शेड्यूल एक तहत संरक्षित प्राणी है। वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शुक्रवार को कार्यकारी समिति की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसकी निगरानी और प्रबंधन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को सौंपी गई है। सीजेडए अगले साल मार्च से कामकाज की निगरानी शुरू कर देगा।

विज्ञापन

इसे बन्नी में एकांत स्थान पर स्थापित किया जाएगा और इसे सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। तय इलाका पूरी तरह से बाहरी व्यक्तियों और पर्यटकों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रहेगा। बन्नी घास मैदान इलाका शुष्क घासभूमि है। यह 2500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां किसी समय में चीतों की बहुतायत थी। बड़े घास के जंगल अभी भी चीतों के लिए अनुकूल आवास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed