फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chariot construction will soon begin for Lord Jagannath's Rath Yatra: Managing Committee

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए रथ निर्माण जल्द होगा शुरू: प्रबंध समिति

Mon, 04 May 2020 08:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 04 May 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Chariot construction will soon begin for Lord Jagannath's Rath Yatra: Managing Committee
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने 23 जून को होने वाली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ के निर्माण को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

विज्ञापन


पुरी गजपति महाराज दिव्य सिंह देब की अध्यक्षता में एक एसजेटीएमसी बैठक में यह फैसला लिया गया।

दरअसल देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण रथ को बनाने का काम शुरू नहीं हो सका।

देब ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "प्रबंध समिति की बैठक ने आज सर्वसम्मति से रथ निर्माण का फैसला किया क्योंकि यह धार्मिक कार्य नहीं है, बल्कि निर्माण से जुड़ी गतिविधि है।"
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया कि इस मामले पर अंतिम फैसला राज्य सरकार की तरफ से ही लिया जाएगा।

देब ने कहा कि बैठक में यह फैसला लिया गया कि रथों का निर्माण कोई धार्मिक कार्य नहीं है और यह निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है, जिसे गृह मंत्रालय की तरफ से तीनों क्षेत्रों में- रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में किए जाने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed