{"_id":"5eb02e768ebc3e90470cef58","slug":"chariot-construction-will-soon-begin-for-lord-jagannath-s-rath-yatra-managing-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए रथ निर्माण जल्द होगा शुरू: प्रबंध समिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए रथ निर्माण जल्द होगा शुरू: प्रबंध समिति
Mon, 04 May 2020 08:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने 23 जून को होने वाली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ के निर्माण को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
पुरी गजपति महाराज दिव्य सिंह देब की अध्यक्षता में एक एसजेटीएमसी बैठक में यह फैसला लिया गया।
दरअसल देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण रथ को बनाने का काम शुरू नहीं हो सका।
देब ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "प्रबंध समिति की बैठक ने आज सर्वसम्मति से रथ निर्माण का फैसला किया क्योंकि यह धार्मिक कार्य नहीं है, बल्कि निर्माण से जुड़ी गतिविधि है।"
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया कि इस मामले पर अंतिम फैसला राज्य सरकार की तरफ से ही लिया जाएगा।
देब ने कहा कि बैठक में यह फैसला लिया गया कि रथों का निर्माण कोई धार्मिक कार्य नहीं है और यह निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है, जिसे गृह मंत्रालय की तरफ से तीनों क्षेत्रों में- रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में किए जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन