फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chargesheet in Bhima Koregaon case, NIA files chargesheet against 8 persons including Anand Teltumbde, Gautam Navlakha, Hany Babu

भीमा-कोरेगांव मामला: एनआईए ने आठ लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Fri, 09 Oct 2020 03:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 09 Oct 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet in Bhima Koregaon case, NIA files chargesheet against 8 persons including Anand Teltumbde, Gautam Navlakha, Hany Babu
NIA (सांकेतिक तस्वीर)

भीमा-कोरेगांव केस में एनआईए ने आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इन आठ लोगों में आनंद तेलतुंबडे, गौतम नवलखा, हनी बाबू, सागर गोरखे, रमेश गायक, ज्योति जगताप, स्टेन स्वामी और मिलिंद तेलतुम्बडे का नाम शामिल है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले एनआईए ने रांची के रहने वाले 83 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी को हिरासत में लिया। इससे पहले उन्होंने भीमा-कोरेगांव मामले में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता होने से मना किया था।
विज्ञापन


एनआईए के दो अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि स्वामी को भीमा कोरेगांव की जांच के सिलसिले में रांची से हिरासत में लिया था। हालांकि अधिकारियों ने यह जानकारी देने से मना कर दिया कि उनसे दोबारा पूछताछ क्यों की जा रही है। उनका कहना है कि स्वामी को पूछताछ के लिए गुरुवार को रांची स्थित दफ्तर में बुलाया गया था और इस मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि यह मामला 31 दिसंबर, 2017 के एल्गार परिषद की घटना से संबंधित है। इससे पहले स्टैन स्वामी से रांची में सात अगस्त को दो घंटे पूछताछ की गई थी और बाद में उन्हें आगे की पूछताछ के लिए मुंबई के एनआईए कार्यालय में बुलाया गया था। हालांकि उन्होंने एजेंसी को सूचित किया था कि वह अपना उम्र और कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed