{"_id":"62a4fd23165b254dba027614","slug":"chargesheet-filed-against-lawyer-satish-uikey-his-brother-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: नागपुर में जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार वकील सतीश उइके, उनके भाई के खिलाफ आरोप-पत्र दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Money Laundering Case: नागपुर में जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार वकील सतीश उइके, उनके भाई के खिलाफ आरोप-पत्र दायर
Sun, 12 Jun 2022 02:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:09 AM IST
सार
ईडी ने दोनों भाइयों के परिसरों पर छापेमारी के बाद उन्हें 31 मार्च को नागपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन हड़पने के आरोपों की जांच के सिलसिले में नागपुर के वकील सतीश एम. उइके और उनके भाई के खिलाफ धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत आरोपपत्र दायर किया है।
विज्ञापन
ईडी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने एक बयान में कहा कि अभियोजन की शिकायत 26 मई को मुंबई में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष दायर की गई थी और इसने (अदालत ने) नौ जून को इस मामले पर संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
वकील सतीश महादेवराव उइके और उनके भाई प्रदीप महादेवराव उइके के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिग का मामला नागपुर पुलिस द्वारा दर्ज उस प्राथमिकी के बाद आया, जिसमें उन पर फर्जी और जाली दस्तावेज तैयार करके जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
ईडी ने दोनों भाइयों के परिसरों पर छापेमारी के बाद उन्हें 31 मार्च को नागपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।