फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Charge sheet against 11 terrorists including the main accused in Bardhaman and Gaya bombings

बर्धवान और गया बम धमाकों के मुख्य आरोपी समेत 11 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट 

Thu, 18 Feb 2021 06:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Feb 2021 06:41 AM IST
सार

  • एनआईए ने जमात-उल-मुजाहिदीन के आतंकियों पर डकैती और आपराधिक साजिश रचने का लगाया आरोप।

विज्ञापन
Charge sheet against 11 terrorists including the main accused in Bardhaman and Gaya bombings
NIA (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए डकैतियां करने वाले जमात-ए-मुजाहिदीन के 11 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस आतंकी संगठन का मुखिया जहिदुल इस्लाम बांग्लादेश में 2005 में शृंखलाबद्ध बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। उसने बर्धवान और गया में भी बम धमाकों को भी अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एनआईए की विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में बांग्लादेश के 40 वर्षीय जहिदुल के अलावा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के नजीर शेख (25), आसिफ इकबाल (23), आदिल शेख (27), अब्दुल करीम (21) और मुशर्रफ हुसैन (22) के नाम हैं।
विज्ञापन


चार्जशीट में बीरभूम जिले के कदोर काजी (33), हबीबुर रहमान एसके (28) और मुस्तफिजुर हुसैन (39) के अलावा माल्दा जिले के मोहम्मद दिलावर हुसैन (28) और बरपेटा जिले के आरिफ हुसैन का भी नाम शामिल है। इन सभी पर आपराधिक साजिश रचने, डकैती डालने, सेंधमारी और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में भारतीय दंड संविधान के तहत कई धाराएं लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, जांच में पाया गया कि जेएमबी के इन आतंकियों ने भारत में आतंकी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। इसके तहत वह हथियारों और विस्फोटक सामग्री की खरीद-फरोख्त, युवाओं की भर्ती तथा प्रशिक्षण शिविर संचालित करने का काम करते थे।


इस गिरोह ने भारत में अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फरवरी से अप्रैल 2018 तक कई डकैतियां कीं। पकड़े जाने के बाद मुख्य आरोपी जहिदुल इस्लाम ने अपने उन सभी ठिकानों की जानकारी दी थी जहां-जहां उसका गिरोह छिपता था और डकैती डाल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed