फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Changes in weather patterns across the country, monsoon effective in UP-Bihar, 88% more rain in June in MP

बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार में मानसून प्रभावी, एमपी में जून में 88 फीसदी अधिक बारिश

Sun, 28 Jun 2020 04:39 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Jun 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Changes in weather patterns across the country, monsoon effective in UP-Bihar, 88% more rain in June in MP
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

देशभर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, हर तरफ मानसून ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और लोगों को हल्की-फुल्की बारिश से गर्मी से भी राहत मिलने लगी है। दक्षिण भारत के बाद अब मानसून बिहार-यूपी-एमपी में पहुंच गया है और दिल्ली-एनसीआर के साथ पंजाब की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन


आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक बिहार और उत्तरपूर्वी राज्यों में आने वाले दो दिनों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। हालांकि अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में भारी वर्षा नहीं होगी। मध्य भारत में आने वाले दिनों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून मेहरबान है और चारों तरफ झमाझम बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी यहां बारिश होते रहने का अनुमान है। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां इस साल मानसून की अनुकूल शुरुआत होने से जून माह में अब तक सामान्य से 88 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि प्रदेश में 14 जून को मानसून पहुंच गया और अगले दस दिन तक सक्रिय रहा। उन्होंने बताया, ‘इससे पहले मानसून मध्यप्रदेश में जून माह के उत्तरार्ध में पहुंचता था और प्रदेश में फैलने में समय लगता था। लेकिन, इस बार ग्वालियर और जबलपुर जिलों को छोड़कर प्रदेश में एक जून से 27 जून के बीच सामान्य से 88 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई है।'


अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 27 दिनों में औसत बारिश 98.5 मिमी के मुकाबले 313 प्रतिशत अधिक 407.1 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed