फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Changes in the climate of the Himalayan region can be made, due to major changes

हिमालय क्षेत्र की जलवायु में परिवर्तन बन सकते हैं, बड़े बदलाव का सबब

Sun, 07 Jun 2020 05:24 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 07 Jun 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
Changes in the climate of the Himalayan region can be made, due to major changes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जैव विविधता की भरमार वाले हिमालयी क्षेत्र में हो रहे पर्यावरण परिवर्तन के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। यह चेतावनी दी है हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफसर एसपी सिंह ने। सिंह ने सीएसआईआर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) लखनऊ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित वेबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालय क्षेत्र में 10 हजार से अधिक वनस्पति की प्रजातियां मिलती हैं।

विज्ञापन


जिसमें बड़ी संख्या में औषधीय गुणों वाले पौधे भी हैं, लेकिन अब इन पर भी पर्यावरण में हो रहे बदलाव का असर पड़ने लगा है। उन्होंने कहा गंगा के विस्तृत मैदानी इलाके में मानवीय गतिविधियों की भरमार के चलते प्रदूषण बढ़ा है। इसके चलते हिमालय के पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की दर अलग अलग देखी जा रही है। पश्चिम हिमालय में पूर्वी हिमालय की तुलना में ग्लेशियरों पर अधिक प्रभाव देखने के मिल रहा है। इसके चलते 50 से अधिक ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं। इसका सीधा असर हिमालय में वनस्पतियों के मौसमी जैविकी पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पर्यावरण परिवर्तन का प्रभाव उच्च हिमालयी क्षेत्रों के वनों के साथ-साथ निचले हिमालयी क्षेत्रों की फसलों पर भी पड़ रहा है। एनबीआरआई के निदेशक प्रोफेसर एस के बारिक ने इस बार पर्यावरण दिवस की थीम स्वागत करे जैव विविधता पर बोलते हुए कहा कि संस्थान पर्यावरण की सुरक्षा के साथ देश में जैव विविधता के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर है।


प्रोफेसर सिंह ने कहा दुनिया के स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन का दुष्प्रभावों मनुष्यों, वनस्पतियों और पशु-पक्षियों सभी पर पड़ रहा है।  इसलिए हमें इन बदलावों के साथ जीने की कला सीखने के साथ इनके साथ अनुकूलन स्थापित करने के उपाय भी खोजने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed