फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chandrayaan 3 success babies born named on isro moon mission in odisha

Chandrayaan-3: चांद पर फतह की इतनी खुशी, ओडिशा में जन्मे बच्चों के नाम ही रखे 'चंद्रयान'

Thu, 24 Aug 2023 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

स्थानीय स्तर पर बच्चे के जन्म के 21वें दिन उसके नामकरण की परंपरा रही है। ऐसे में बच्चे की मां रानू ने कहा कि घर के बड़े बुजुर्गों को बच्चे का नाम चंद्रयान के नाम पर रखने का सुझाव दिया जाएगा। 

विज्ञापन
chandrayaan 3 success babies born named on isro moon mission in odisha
चंद्रयान 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के बुधवार शाम में चांद की सतह पर उतरते ही पूरा देश खुशी से झूम उठा। लोगों को चंद्रयान मिशन की इतनी खुशी हुई कि ओडिशा में कुछ लोगों ने बुधवार को जन्मे अपने बच्चों के नाम ही 'चंद्रयान' रख दिए। खबर के अनुसार, ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के जिला अस्पताल में जन्मे चार बच्चों के नाम चंद्रयान रखे गए हैं। इनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल है। 
विज्ञापन


माता-पिता बोले- दोहरी खुशी की बात
बुधवार को जन्में चार बच्चों में से एक के पिता प्रवत मलिक ने कहा कि यह दोहरी खुशी की बात है कि एक तरफ चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक लैंडिग की और उसके कुछ ही मिनट बाद हमारे बच्चे का जन्म हुआ। इसलिए हमने बच्चे का नाम चंद्रयान के नाम पर रखने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय स्तर पर बच्चे के जन्म के 21वें दिन उसके नामकरण की परंपरा रही है। ऐसे में बच्चे की मां रानू ने कहा कि घर के बड़े बुजुर्गों को बच्चे का नाम चंद्रयान के नाम पर रखने का सुझाव दिया जाएगा। 
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान पर भी रखा गया था बच्चों का नाम
वहीं तालाचुआ गांव की दुर्गा मंडल, नीलकंठपुर की जोशन्यारानी बाला और अंगुलेई गांव की बेबिना सेठी ने भी बुधवार शाम को बच्चे को जन्म दिया। दुर्गा ने एक बेटी को जन्म दिया है और अन्य ने बेटों को जन्म दिया है। केंद्रपाड़ा सरकारी अस्पताल में मुख्य नर्स अंजना साहू ने बताया कि सभी माताएं अपने बच्चों का नाम चंद्रयान पर रखना चाहती हैं। नर्स ने बताया कि इससे पहले जब ओडिशा में चक्रवाती तूफान आया था, उस वक्त भी कई लोगों ने अपने बच्चों का नाम चक्रवाती तूफान के नाम पर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी के प्रहराज ने बताया कि ये माता-पिता अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं क्योंकि उनके बच्चे का जन्म इस ऐतिहासिक पल पर हुआ है। ये बच्चों का नाम चंद्रयान के नाम पर रखकर चंद्र मिशन की उपलब्धि का जश्न मनाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed