फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan 3 Famous Celebrities Reaction On Chandrayaan Successful Mission

Chandrayaan 3: 'भारत की भुजाएं अब मंगल से चंद्रमा तक'; राष्ट्रपति, राजनाथ, राहुल और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

Wed, 23 Aug 2023 08:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 08:09 PM IST
सार

भारत ने आज चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही आज पूरा देश इसरो को बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Famous Celebrities Reaction On Chandrayaan Successful Mission
चांद पर उतरा चंद्रयान-3 - फोटो : Twitter

विस्तार

Chandrayaan-3: इसरो ने आज चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही पूरा देश इसरो को बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तो मानो बधाई संदेशों की बाढ़ ही गई है। हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है। पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा कि ये पल विकसित भारत के शंखनाद का है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- कीर्तिमान स्थापित कर रहा है भारत
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई। भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को देखते हुए ही पंडित नेहरू ने इसरो की नींव रखी थी। यह उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो किया कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव बना दिया है। इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और देश को शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इसरो की टीम को बधाई दी
राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिकों की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

राघव चड्ढा बोले- हम चाँद पर हैं!
राघव चड्ढा ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर की और ट्वीट कर कहा कि यह उपलब्धि इसरो की अदम्य भावना का प्रमाण है, उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर देती है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को उसके तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास लागत प्रभावी तरीकों से सफलता हासिल करने की क्षमता है।

इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन बोले- हम वास्तव में उत्साहित हैं
इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में उत्साहित हैं। हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।

हरियाणा के सीएम बोले- अरे वाह, मजा आ गया!
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अरे वाह, मजा आ गया! आज देखिए चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है। ये बहुत खुशी की बात है। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है। इस महान अवसर पर मैं इसरो और  वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है। 

बाबा रामदेव ने भारत के वैज्ञानिकों के लिए कही ये बात
स्वामी रामदेव ने कहा कि आज बहुत ही गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन है, आज स्वदेशी चंद्रयान-3 की सफलता से भारत विश्व की महाशक्तियों में सम्मिलित हो रहा है। भारत के वैज्ञानिकों का विज्ञान व तकनीकी में वर्चस्व, हमारी मेधाशक्ति व मस्तिष्क का लोहा पूरी दुनिया मान रही है, हमारा भारत ज्ञान विज्ञान के बल पर विश्वगुरु, विश्वशक्ति व विश्वविजेता बनेगा। सम्पूर्ण वैज्ञानिकों का पतंजलि परिवार की ओर से अभिनंदन।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। यह 'आत्मनिर्भर भारत' के मंत्र को सच साबित कर रहा है। इस सफल लैंडिंग मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है।

अमित शाह बोले- रोजगार के अवसर पैदा होंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है। नई अंतरिक्ष यात्रा भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है, जिससे यह अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लॉन्चपैड के रूप में अलग हो जाता है। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

विराट कोहली ने इसरो को दी बधाई
विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान 3 टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है। जय हिन्द!

अखिलेश यादव बोले- चांद मुबारक
 चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि चाँद मुबारक! अब और भी आगे जाना है…

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- यह एक महत्वपूर्ण अवसर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक महत्वपूर्ण अवसर, एक ऐसी घटना जो जीवनकाल में एक बार होती है। 

सीएम एकनाथ शिंदे ने कही ये बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं इस सफलता के लिए चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।

राजनाथ सिंह बोले- यह नया भारत है और जिसकी भुजाएं मंगल से चंद्रमा तक फैली हुई हैं
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले कि मैं इसरो वैज्ञानिक को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं। यह नया भारत है और जिसकी भुजाएं मंगल से चंद्रमा तक फैली हुई हैं।

सीएम शिवराज बोले- एक नए भारत का उदय हुआ
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किहम सभी गौरवान्वित हैं, देश खुशियों से भर गया है...पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है।
 
मोहन भागवत ने दी बधाई
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस अमृत काल में, हमने अमृत वर्षा का एक सच्चा क्षण देखा है। अब हमें अपने कर्तव्य के प्रति कार्य करना चाहिए।

शरद पवार ने इसरो को बधाई दी
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा आज 140 करोड़ भारतीयों ने एक और उपलब्धि देखी
चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। छह दशक पुराने इस अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज 140 करोड़ भारतीयों ने एक और उपलब्धि देखी। हम अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और इस मिशन को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों के जुनून, कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं। 


मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इसरो के वैज्ञानिकों को ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के चाँद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। विज्ञान की प्रगति मानव कल्याण के लिए हो यह बहुत जरूरी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह अभियान अपने मानवीय उद्देश्य में सफल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed