{"_id":"5cc2111ebdec2214492aaf45","slug":"chandrayaan-2-mission-once-again-can-now-be-launched-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2 मिशन एक बार फिर टला अब जुलाई में हो सकती है लांचिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रयान-2 मिशन एक बार फिर टला अब जुलाई में हो सकती है लांचिंग
Thu, 02 May 2019 05:18 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 02 May 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रमा में पहुंचने की इस्राइल की नाकाम हुई कोशिश को देखते हुए इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन की लांचिंग को जुलाई तक टाल दिया है। देश के महत्वाकांक्षी मिशन को अप्रैल अंत तक लांच किया जाना था। इससे पहले अप्रैल 2018 में इसके लांच का एलान किया गया था लेकिन बाद में स्थगित कर दिया।
ऐसी खबरें थी कि चंद्र मिशन के लैंडर में मामूली खराबी आ गई है हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अभी हाल ही में इस्राइल की असफलता को देखा है और ऐसे में हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। तकनीक के मामले में बहुत उन्नत होने के बावजूद इस्राइल नाकाम रहा है।
हम अपने मिशन को सफल होते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर मानव को उतारना बहुत ही जटिल मिशन है और सभी जरूरी बातों का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन को मध्य जुलाई में रवाना किया जा सकता है।