{"_id":"5c5fb7ffbdec22738563e545","slug":"chandrababu-naidu-took-2-trains-on-rent-for-rs-1-12-crore-protesters-coming-to-delhi-for-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रबाबू नायडू ने 1.12 करोड़ रुपये में किराये पर ली 2 ट्रेनें, रैली के लिए दिल्ली आ रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रबाबू नायडू ने 1.12 करोड़ रुपये में किराये पर ली 2 ट्रेनें, रैली के लिए दिल्ली आ रहे लोग
Sun, 10 Feb 2019 11:04 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सोमवार को दिल्ली में होनेवाली विरोध प्रदर्शन रैली के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने 1.12 करोड़ रुपये में दो ट्रेन किराए पर ली हैं। इन ट्रेनों में सवार होकर राज्य से प्रदर्शनकारी दिल्ली पहुंचेंगे। नायडू साल 2014 में आंध्र को विशेष दर्जा देने के मोदी सरकार के वादे नहीं निभाने पर विरोध कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अमरावती में शनिवार को बताया गया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने 11 फरवरी को दिल्ली में आयोजित 'दीक्षा रैली' में शामिल होने जा रहे लोगों को यहां से दिल्ली ले जाने के लिए दो ट्रेनें किराए पर ली हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने दक्षिण-मध्य रेलवे से 20 डिब्बों वाली दो ट्रेनें 1.12 करोड़ रुपये में किराए पर ली हैं। अनंतपुर और श्रीकाकुलम से नेता, संगठनों और संस्थाओं के प्रदर्शनकारी इन ट्रेनों में सवार होंगे। ये ट्रेनें रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचेंगी।
विज्ञापन
नायडू ने दीक्षा रैली को सफल बनाने के लिए राज्य की राज्य की विपक्षी पार्टियों से भी सहयोग मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के अलावा अन्य सभी राजनीतिक दल के नेता इस रैली में शामिल हो सकते हैं।
मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर पिछले साल चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी ने एनडीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उसके बाद से नायडू केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। तेलंगाना चुनावों के दौरान भी वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ केसीआर और भाजपा के खिलाफ चुनावी अभियान के दौरान मंच साझा करते भी नजर आए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अमरावती में शनिवार को बताया गया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने 11 फरवरी को दिल्ली में आयोजित 'दीक्षा रैली' में शामिल होने जा रहे लोगों को यहां से दिल्ली ले जाने के लिए दो ट्रेनें किराए पर ली हैं।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग ने दक्षिण-मध्य रेलवे से 20 डिब्बों वाली दो ट्रेनें 1.12 करोड़ रुपये में किराए पर ली हैं। अनंतपुर और श्रीकाकुलम से नेता, संगठनों और संस्थाओं के प्रदर्शनकारी इन ट्रेनों में सवार होंगे। ये ट्रेनें रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली में नायडू का प्रदर्शन क्यों
गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू ये विरोध प्रदर्शन केंद्र के उस फैसले के बाद कर रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। नायडू का कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्य को लेकर अन्य और भी कई वादे किए थे और उन्हें पूरा करने में भी असफल रही है।नायडू ने दीक्षा रैली को सफल बनाने के लिए राज्य की राज्य की विपक्षी पार्टियों से भी सहयोग मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा के अलावा अन्य सभी राजनीतिक दल के नेता इस रैली में शामिल हो सकते हैं।