फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu says TDP would return to power in AP, will strive to rebuild the state

AP: चंद्रबाबू नायडू का दावा, TDP आंध्र प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी, राज्य के पुनर्निर्माण का प्रयास

Thu, 30 Mar 2023 08:55 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 Mar 2023 08:55 AM IST
सार

नायडू यहां टीडीपी के 41वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीडीपी ने हैदराबाद में जन्म लिया और पार्टी को तेलंगाना में अपना पुराना गौरव हासिल करना चाहिए।

विज्ञापन
Chandrababu Naidu says TDP would return to power in AP, will strive to rebuild the state
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस के मौजूदा शासन में आंध्र प्रदेश को भारी नुकसान होने का आरोप लगाया। चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी 2024 के अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में वापसी करेगी और प्रदेश को विकसित बनाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


नायडू यहां टीडीपी के 41वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीडीपी ने हैदराबाद में जन्म लिया और पार्टी को तेलंगाना में अपना पुराना गौरव हासिल करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आंध्र प्रदेश को 2014 के अविभाजित आंध्र प्रदेश के बंटवारे के ज्यादा वाईएसआर कांग्रेस के कुशासन के कारण अधिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने यह आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में अब हिंसक घटनाएं और नशीले पदार्थ देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 'विद्रोह' शुरू हो गया है, इसलिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से हाल के विधानसभा चुनावों में टीडीपी की जीत से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आप लोगों में यह बगावत देखेंगे। टीडीपी को दोबारा सत्ता में आना चाहिए। यह एक ऐतिहासिक आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आएंगे। हम राज्य के पुनर्निर्माण की पहल करेंगे और टीडीपी राज्य में चीजों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी लेगी। नायडू ने आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने आंध्र प्रदेश की राजधानी शहर के मुद्दे पर 'खेल खेला'। उन्होंने दावा किया कि दुनिया भर के सभी तेलुगु लोगों को वर्तमान स्थिति के बारे में चिंतित होना चाहिए।


टीडीपी के संस्थापक और अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि एनटीआर ने जमीनी स्तर पर प्रशासन को विकेंद्रीकृत करने के लिए दो रुपये में एक किलो चावल, 'पटेल, पटवारी' प्रणाली को समाप्त करने जैसे कल्याणकारी और प्रशासन में पथ-प्रदर्शक उपायों की शुरुआत की थी। नायडू ने आईटी के प्रचार के लिए अविभाजित आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा की गई पहल को याद किया, जिसमें हैदराबाद में बिल गेट्स जैसे लोगों से मिलना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed