{"_id":"5a89264f4f1c1b462c8b88d6","slug":"chandrababu-naidu-said-if-justice-was-not-done-to-state-it-will-be-painful","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र को दी धमकी, कहा- 'न्याय नहीं मिला तो सरकार को होगा दर्द'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र को दी धमकी, कहा- 'न्याय नहीं मिला तो सरकार को होगा दर्द'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को केंद्र सरकार को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि उनके राज्य के लोग परेशान हैं, अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो यह सरकार के लिए बहुत दर्दनाक होगा।
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब होते हुए नायडू ने कहा कि वह 29 बार दिल्ली आए, पीएम मोदी और मंत्रियों से मिले लेकिन उनके राज्य के लिए जो वादे किये गए थे, वह पूरे नहीं हुए। आपको बता दें कि नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी(TDP) एनडीए के साथ गठबंधन में है।
विज्ञापन
बीजेपी ने टीडीपी की आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग को नहीं माना है। सीएम नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए अब डेडलाइन केवल एक साल है। आपको बता दें कि सरकार के यूनियन बजट पर भी टीडीपी ने मतभेद जताया था। टीडीपी ने कहा था कि यह बजट उनके राज्य के लिए पूरी तरह से अनुचित है।
विज्ञापन