फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu Said, Give special status to Andhra Pradesh

चंद्रबाबू नायडू बोले- आंध्र प्रदेश के लोग खुश नहीं, विशेष राज्य का दें दर्जा

Wed, 28 Feb 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu Said, Give special status to Andhra Pradesh
Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से एक बार फिर राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए, इस राज्य की भावनाओं के साथ न खेलें। आपको बता दें कि एन चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA के साथ है। 

विज्ञापन


चंद्रबाबू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों का अपमान किया जा रहा है। लोगों ने इसी वजह से कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करके सजा दी थी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उन्होंने राज्य का नये सिरे से निर्माण किया है। 
विज्ञापन


चंद्रबाबू ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने भाषणों में आंध्र प्रदेश के लिए नई उम्मीदें जगाते हैं और विश्व स्तरीय सुविधाएं देने का वादा करते हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार हमारे राज्य के साथ न्याय करेगी। कांग्रेस ने हमेशा इस राज्य के साथ अन्याय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रबाबू ने बताया कि पिछले 3.5 साल में वह 29 बार दिल्ली आए और अपने राज्य की भलाई के लिए कई मंत्रियों से मुलाकात की, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि उनके राज्य को विशेष दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है। इसका जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। 


चंद्रबाबू ने कहा कि हर मौके पर केंद्र सरकार को वह अपना समर्थन देते हैं लेकिन केंद्र की तरफ से उन्हें बेहतर रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं। आंध्र प्रदेश के लोग खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह आंध्र प्रदेश के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed