फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu reaction to Amit Shah letter, described it as bundle of lies

अमित शाह की चिठ्टी को नायडू ने झूठ का पुलिंदा बताया, शाह ने NDA से अलग होने को राजनीतिक फैसला कहा था

Sun, 25 Mar 2018 05:11 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 05:11 AM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu reaction to Amit Shah letter, described it as bundle of lies
अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के राजग से अलग होने के फैसले के बाद पहली बार उन पर हमला करते हुए कहा कि यह एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय राज्य के विकास के बजाय राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। शाह ने नायडू द्वारा केंद्र की आलोचना को असत्य और बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने से नाराज होकर राजग से संबंध तोड़ने वाले नायडू को लिखे एक पत्र में शाह ने कहा है कि भाजपा सही मायने में राज्य की हितैषी है। उन्होंने इस संबंध में मोदी सरकार द्वारा राज्य में लागू की गई कई परियोजनाओं का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य को दिए गए फंड का जिक्र करते हुए कहा नायडू के इस आरोप को गलत बताया है कि मोदी सरकार ने राज्य से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। यह जगजाहिर है कि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नायडू को याद दिलाया है कि पिछली लोकसभा और राज्यसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने के बावजूद भाजपा ने ही एजेंडा तय करते हुए यह सुनिश्चित किया कि दोनों राज्यों के मेहनतकश तेलुगु लोगों के साथ इंसाफ हो। इसके मद्देनजर इसमें दो राय नहीं है कि भाजपा ही राज्य की सच्ची हितैषी है। विशेष राज्य के दर्जे पर उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर वाद-विवाद के बजाय लोगों की भावनाएं भड़काने का काम कर रही हैं।

राजग से समर्थन वापसी के अलावा टीडीपी ने मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया है। हालांकि नोटिस दिए जाने के बाद से ही सदन में हंगामे की वजह से इस पर विचार नहीं किया जा सका है। 

नायडू का पलटवार, पत्र में झूठ का पुलिंदा

Chandrababu Naidu reaction to Amit Shah letter, described it as bundle of lies
चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू ने पलटवार करते हुए अमित शाह के पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है और उसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि शाह के पत्र से भाजपा के रवैये का पता चल रहा है।
बकौल नायडू, शाह का यह कहना कि राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा दिए गए फंड का उपयोग नहीं कर पाई है, पूरी तरह गलत है।

वे यह साबित करना चाहते हैं कि आंध्र सरकार अक्षम है तो उन्हें मालूम होना चाहिए कि राज्य की विकास दर काफी अच्छी है। उसके कृषि क्षेत्र की स्थिति अच्छी है। यही नहीं बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार को कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

नायडू ने कहा है कि केंद्र सरकार उत्तर-पूर्व के राज्यों को विशेष सुविधाएं दे रही है। अगर आंध्र प्रदेश को भी यही सुविधाएं दी गई होतीं तो राज्य में कई उद्योग लग गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed