Sonu Sood: सोनू सूद ने किसान परिवार को भेजा ट्रैक्टर, नायडू बोले- बेटियों की शिक्षा का उठाऊंगा खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया नारा चंद्रबाबू नायडू ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के टमाटर किसान को ट्रैक्टर भेजे जाने की प्रशंसा की है। सूद ने चित्तूर के रहने वाले किसान को ट्रैक्टर भेजा था। नायडू ने रविवार शाम को ट्विटर पर सोनू सूद की जरूरतमंदों की मदद करने के प्रयास को लेकर तारीफ की।
चित्तूर में रहने वाले इस टमाटर किसान का नाम नागेश्वर राव है। वे तब लाइमलाइट में आए जब सोशल मीडिया पर अपनी दो बेटियों के साथ खेत की जुताई करने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में किसान अपनी बेटियों के साथ मिलकर हाथों से खेतों की जुताई करते हुए दिखाई दे रहे थे। सूद ने पहले परिवार को बैलों का एक जोड़ा देने का वादा किया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें बैल की नहीं ट्रैक्टर की जरूरत है।
This family doesn’t deserve a pair of ox 🐂..
They deserve a Tractor.
So sending you one.
By evening a tractor will be ploughing your fields 🙏
Stay blessed ❣️🇮🇳 @Karan_Gilhotra #sonalikatractors https://t.co/oWAbJIB1jDविज्ञापन विज्ञापन— sonu sood (@SonuSood) July 26, 2020
कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले राव चाय का स्टॉल चलाते थे। वायरस की वजह से उनका यह काम बंद हो गया और वह अपने गांव लौट आए। यहां आकर उन्हें मजबूरन आजीविका के लिए खेती को अपनाना पड़ा। वीडियो देखने के बाद सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा था, ‘आपको एक ट्रैक्टर भेज रहा हूं। शाम तक एक ट्रैक्टर आपके खेतों की जुताई करने के लिए पहुंच जाएगा। हमेशा खुश रहिए।’
यह भी पढ़ें- बेटियों के साथ खेत जोत रहे किसान को सोनू सूद ने दिया अनमोल तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
इसके बाद टीडीपी नेता ने रविवार को घोषणा की कि वे राव की दोनों बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे और उन्हें उनके सपने पूरे करने में मदद करेंगे। नायडू ने लिखा, ‘सोनू सूद जी से बात की और चित्तूर जिले में नागेश्वर राव के परिवार के लिए ट्रैक्टर भेजने के उनके प्रेरक प्रयास के लिए उनकी सराहना की। परिवार की दुर्दशा के बारे में जानने के बाद मैंने दोनों बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने का फैसला लिया है।’
Spoke with @SonuSood ji & applauded him for his inspiring effort to send a tractor to Nageswara Rao’s family in Chittoor District. Moved by the plight of the family, I have decided to take care of the education of the two daughters and help them pursue their dreams pic.twitter.com/g2z7Ot9dl3
— N Chandrababu Naidu #StayHomeSaveLives (@ncbn) July 26, 2020