Chandra Grahan Live Streaming: साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुरू, भारत में कब-कहां देखा जा सकेगा? यहां जानें सबकुछ
Chandra Grahan Ka Time: भारत में चंद्र ग्रहण का समय क्या है? किन-कन शहरों में चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है? अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण का समय क्या है? पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण कहां-कहां होगा? क्या भारत के अलावा भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली के मौके पर सूर्य ग्रहण के बाद आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा है। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में यह पूर्ण रूप से दिखाई दिया है। बाकी हिस्सो में आंशिक चंद्र ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखेगा। सबसे पहले चंद्रग्रहण अरुणाचल प्रदेश में दिखा। इसके बाद यह अन्य हिस्सों में दिखाई देगा।
भारत में सबसे पहले कहां देखा गया चंद्र ग्रहण?
भारत में सबसे पहले अरुणालच प्रदेश में चंद्र ग्रहण देखा गया। इसके बाद यह गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलीगुड़ी, कोलकाता में भी चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। देश की राजधानी दिल्ली में भी कुछ देर बाद चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा, वहीं अन्य हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा।
देश में चंद्र ग्रहण का समय?
भारत में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। आठ नंवबर को शाम 4 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रोदय का समय 5 बजकर 28 मिनट है।
अगल-अलग शहरों में चंद्रग्रहण का समय?
| शहर | कब से शुरू | शहर | कब से शुरू |
| दिल्ली | 5.28 | नोएडा | 5.30 |
| अमृतसर | 5.32 | लखनऊ | 5.16 |
| भोपाल | 5.36 | लुधियाना | 5.34 |
| जयपुर | 5.37 | शिमला | 5.20 |
| मुंबई | 6.01 | कोलकाता | 4.52 |
| रायपुर | 5.21 | पटना | 5.00 |
| इंदौर | 5.43 | देहरादून | 5.22 |
| उदयपुर | 5.49 | गांधीनगर | 5.55 |
भारत के अलावा कहां-कहां देखा गया?
भारत के अलावा, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा। वहीं दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ग्रहण दिखाई नहीं देगा ।