{"_id":"5abe899d4f1c1bc8618b4961","slug":"chandra-bhushan-to-be-deputy-election-commissioner-in-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त होंगे चंद्र भूषण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त होंगे चंद्र भूषण
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की तरफ से अधिकारियों के बड़े फेरबदल के तहत वरिष्ठ नौकरशाह चंद्र भूषण कुमार को उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। केंद्र की तरफ से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 13 अधिकारियों को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि 1995 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र भूषण को पांच साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।
एके शाही और कृष्ण बहादुर सिंह को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। शाही केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) के अधिकारी हैं और सिंह भारतीय वन सेवा से संबंधित हैं। आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को उच्चतर शिक्षा विभाग के तहत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक बनाया गया है।
आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में वर्तमान में काम कर रहे अनुराग अग्रवाल को समान पद पर कंपनी मामलों के मंत्रालय में भेजा गया है। आरआर. पांडे राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव होंगे। वहीं रवि कोटा का नाम 15वें वित्त आयोग में संयुक्त सचिव के लिए तय किया गया है। आईएएस अधिकारी बी. किशोर को कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव होंगे। किशोर वर्तमान में पशुपालन विभाग में समान पद पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ई. रमेश कुमार को किशोर की जगह पर पशुपालन विभाग में नियुक्त किया गया है। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में समीर कुमार और नीतीश्वर कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी गिरीश सी. होसुर उच्चतर शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव होंगे। सीएसएस अधिकारी मुकुल रात्रा को दूरसंचार विभाग में उप महानिदेशक नियुक्त किया गया है।