{"_id":"62f775df99716241d12c76c2","slug":"chances-of-rain-in-odisha-jharkhand-and-these-states-delhi-may-splash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Today: ओडिशा, झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, दिल्ली में पड़ सकते हैं छींटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update Today: ओडिशा, झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, दिल्ली में पड़ सकते हैं छींटे
Sat, 13 Aug 2022 03:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:29 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। दिल्ली में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
rain alert
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पूर्वी व पश्चिमी राज्यों में छुटपुट बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में फिर बारिश हो सकती है। दिल्ली में गर्मी व उमस के बीच आज छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। वहीं, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में 15 व 16 अगस्त को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
निजी मौसम एजेंसी के अनुसार स्काईमेट के अनुसार ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और असम, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्से, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा में भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड व बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण अगले दो दिन तक राज्य के खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है।
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
इधर, दिल्ली में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी।